Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बीएसएफ के जवान सहित तीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

– जयपुर से ड्यूटी कर लौटे युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Three killed including BSF jawan, DDC : बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान समेत तीन लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और एक युवक भी शामिल है। युवक ड्यूटी से लौटा था और जिस दिन लौटा था उसी दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो शवों के पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिए हैं। जबकि युवक के शव पोस्टमार्टम मंगलवार को उसके पिता के आने के बाद होगा।

मूलरूप से शांतिपुरी नंबर 4 निवासी गंगा सिंह मेहता (48 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं और गायत्रीनगर शिवालिक विहार शीशमहल में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार को गंगा अचानक घर में बेहोश हो गए। उन्हें बेस ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरे मामले में ब्यूरा खाम काठगोदाम निवासी हैप्पी कोहली (29 वर्ष) पुत्र नंद प्रकाश जयपुर स्थित एक कंपनी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक हैप्पी सोमवार को छुट्टी लेकर जयपुर से घर लौटा था। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे एसटीएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैप्पी के पिता नंद प्रकाश बीएसएफ में हैं और बंगाल में उनकी पोस्टिंग है। जिस वजह से सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

तीसरे मामले में मूलरूप से रामपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले देवेंद्र मौर्या अपनी 29 वर्षीय पत्नी विनीता व ढाई माह के बेटे के साथ भगवानपुर मुखानी में रहते हैं। वह एक नाइट क्लब में सुरक्षा गार्ड हैं। कुछ वर्ष पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। विनीता की रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मजिस्ट्रेट की निगरानी में विनीता के शव को पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top