Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

उत्तराखंड से करोड़ों ठग कर भागा गैंगेस्ट जगदीश दुबई में गिरफ्तार

उत्तराखंड सीबीसीआईडी की गिरफ्त में दुबई में गैंगेस्टर जगदीश पुनेठा।

– एनसीबी अबुधाबी की मदद से उत्तराखंड सीबीसीआईडी को मिली सफलता, चार साल से थी तलाश

Gangster Jagdish Punetha arrested in Dubai, DDC : पिछले चार सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंकर फरार गैंगेस्टर जगदीश पुनेठा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। जालसाजी से करोड़ों रुपये और करोड़ों की चल-अचल संपत्ति जुटाने वाला गैंगेस्टर जगदीश दुबई में दुबका बैठा था। उत्तराखंड पुलिस की सीबीसीआईडी ने गुरुवार को आरोपी को एनसीबी अबुधाबी की मदद से दुबई से गिरफ्तार कर लिया और भारत ले आए। आरोपी को पिथौरागढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

इस मामले में वादी पिथौरागढ़ निवासी लीलाधर पाटनी ने सिलपाटा पिथौरागढ़ निवासी जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा, चन्द्र प्रकाश पुनेठा और झारखंड निवासी पंकज शर्मा के खिलाफ निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा देकर 8,00,000 की धोखाधड़ी का मुकदमा वर्ष 2021 में कोतवाली पिथौरागढ़ में दर्ज कराया था। पुलिस ने ललित पुनेठा और पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर था और लगातार फरार जगदीश के खिलाफ कुर्की की। वर्ष 2022 में जगदीश पर 50,000 का इनाम घोषित गया।

सीबीसीआईडी सैक्टर हल्द्वानी के निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी की जांच में सामने आया कि जगदीश और उसकी गैंग ने लगभग 15,17,30,000 की धोखाधड़ी की तथा कुल 2,22,40,463 की चल-अचल संपत्ति अर्जित की। जगदीश पुनेठा के खिलाफ शेयर बाजार, निर्मल बंग कमोडिटी, रॉयल पैन्थर प्रा. लि., मात्रछाया आभूषण प्रा. लि. आदि में निवेश कराने के नाम पर अनेक लोगों से धोखाधड़ी के मामले थाना पिथौरागढ़ और थाना जाजरदेवल में दर्ज हैं।

इस बीच पुलिस को पता लगा कि जगदीश दुबई में छिपा है। सीबीसीआईडी ने सीबीआई के जरिये से इंटरपोल से संपर्क किया रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया। इसी आधार पर सीबीसीआईजी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी और एएनटीएफ के निरीक्षक सतीश कुमार शर्मा को 10 नवंबर को दुबई भेजा गया। 13 नवंबर को एनसीबी अबुधाबी की मदद से जगदीश पुनेठा पुत्र चंद्र प्रकाश पुनेठा को गिरफ्तार कर भारत लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top