Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील खारिज, मुस्लिमों ने नही बांधी काली पट्टी

– वक्फ संसोधन विधेयक के विरोध में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज काली पट्टी बांध करने की थी अपील

Wakf Amendment Bill 2024, DDC : मुस्लिमों की बड़ी संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील का देशभर के मुसलमानों पर जो भी असर हुआ हो, लेकिन हल्द्वानी के मुसलमानों ने बोर्ड की अपील को सिरे से खारिज कर दिया है। वक्फ संसोधन विधेयक 2024 का विरोध करने के लिए बोर्ड ने मुसलमानों से अपील की थी कि वे रमजान के आखिरी जुमे की नमाज काली पट्टी बांध कर अता करें, लेकिन हल्द्वानी में ये विरोध नजर नही आया। तमाम स्थानों और मस्जिदों में नमाज अता की गई, लेकिन काली पट्टी कहीं दिखाई नही दी।

हल्द्वानी में माहे रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग।
हल्द्वानी में माहे रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

मुकद्दस रमज़ान महीने के आखिरी जुमे अलविदा की नमाज़ हल्द्वानी की मस्जिदों में अकीदत के साथ अता की गयी। हज़ारों मुसलमानों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में अपने परवरदिगार के लिए सजदा किया। शहर की मुख्य मस्जिद बाजार स्थित जामा मस्जिद में तय समय पर नमाज़ अदा की गयी। यहां पर नमाज़ियों की संख्या इतनी ज्यादा रही कि मस्जिद के बाहर मीरा मार्ग और नया बाजार में नमाज़ियों के लिए सफहें बिछाईं गयीं।

चांद बताएगा ईद की तारीख
उलेमाओं ने नमाज़ियों को गरीबों में बांटे जाने वाले ज़कात और फित्र के बारे में भी बताया। अब 31 मार्च या 1 अप्रैल को (चांद दिखने पर) ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हल्द्वानी के बाजारों में ईद की रौनक नज़र आने लगी है। मुस्लिम कपड़ों समेत अन्य ज़रूरी चीजों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। एक तरफ ईद के आने की खुशियां हैं तो दूसरी ओर मुसलमान रमज़ान महीने के विदा होने से गमज़दा भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top