Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कुत्तों ने काटा गौवंश का सिर, 50 उपद्रवियों पर FIR

– गौवंश का सिर काटे जाने की अफवाह पर रविवार को हल्द्वानी में हुआ था पथराव और तोड़फोड़, सांप्रदायिक घटना के साक्ष्य नहीं आए नजर

Violence in Haldwani, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार को जमकर हंगामा बरपा। गौवंश का सिर काटे जाने से नाराज लोगों ने इस घटना को समुदाय विशेष से जोड़ दिया। बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के उजाला नगर स्थित शमा रेस्टोरेंट पर पथराव कर वहां खड़ी तमाम गाड़ियों को भीड़ ने तोड़ डाला। अब सामने आया है कि सिर काटने के पीछे इंसानी फितरत नही बल्कि कुत्तों की भूख थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में फिलहाल यही सामने आया है। पुलिस 50 अज्ञात उपद्रवियों पर FIR दर्ज की है।

बरेली रोड पर शमा रेस्टोरेंट के पीछे चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पास अलीगढ़ पब्लिक स्कूल है। रविवार की शाम करीब सात बजे एक गौवंशीय पशु का कटा हुआ सिर यहां मिला। इसके बाद यहां कई लोग आकर जमा हो गए। देखते ही देखते 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने उपद्रव करना भी शुरू कर दिया। बाद में किसी तरह से मामले को शांत किया गया।

सोमवार की सुबह फोरेंसिक टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने सीसीटीवी के आधार पर साक्ष्य जुटाना शुरू किए। गौवंश के मांस के टुकड़ों को इकट्ठा किया है। पुलिस के अनुसार पास में एक बगीचे में एक गौवंश ने बछड़े को जन्म दिया था। उसके बाद से अभी तक जांच में यही सामने आ रहा है कि उस बछड़े पर कुत्ते ने हमला कर दिया। किसी तरह जन्म देने वाली गौवंश वहां से चली गई। सीसीटीवी में भी नजर आ रहा है कि एक कुत्ते नवजात गौवंश के शरीर के हिस्से को स्कूल के पास छोड़ कर गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।

शमा रेस्टोरेंट खुला, पुलिस मौजूद
हल्द्वानी। बरेली रोड पर शमा रेस्टोरेंट के ऊपर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। सोमवार की सुबह रेस्टारेंट के पास पुलिस मौजूद रही और रेस्टोरेंट खोला गया। रेस्टारेंट के अंदर गतिविधियां सामान्य चल रहीं थीं और ग्राहक अंदर खाना भी खा रहे थे। इधर अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के पास भी पुलिस मौजूद रही। साथ ही बरेली रोड पर अन्य जगह भी पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस के अनुसार मुखबिर तंत्र भी पूरी तरह से अलर्ट है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है।

थानाध्यक्ष की तहरीर पर 50 लोगों पर मुकदमा
बनभूलपुरा एसओ सुशील कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि असमाजिक तत्वों ने भीड़ को एकत्रित कर हल्द्वानी शहर के विभिन्न हिस्सों में अनावश्यक गतिविधियां की। पथराव और तोड़-फोड़ की। वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया और साथ ही राहगीरों के साथ भी मारपीट की। शमा रेस्टारेंट के पास 40 से 50 उपद्रवियों ने तोड़-फोड़ और पथराव किया। टैम्पो चालक के साथ भी मारपीट की। पुलिस के अनुसार उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इधर कोतवाली में सोमवार को कई हिंदूवादी नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top