Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लॉरेंस विश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को मिली जमानत

– पत्र लिखकर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से मांगे थे दो करोड़ रुपये, ठोस साक्ष्य न मिलने पर मिली जमानत

Extortion in the name of Lawrence, DDC : लॉरेंस विश्नोई के नाम पर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। आरोपी लगभग एक माह से जेल में बंद है। संभवत: मंगलवार को वह जेल से बाहर आएगा।

मामले में आरोपी थानपुर डावरी फैजगंज बिसौली बेला बदायूं निवासी अरुण कुमार पुत्र पूरन सिंह की ओर से मामले की पैरवी अधिवक्ता लोकेश राज चौधरी ने की। बता दें कि बीती 17 नवंबर को हल्द्वानी निवासी यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को एक पत्र भेजा गया। पत्र लिखने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सौरभ से दो करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की। रंगदारी न देने पर परिवार के किसी सदस्य को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी ने पत्र में अपनी इंस्टाग्राम आईडी में शेयर की थी। इस मामले में पुलिस ने 19 नवंबर को अरुण को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में है। अधिवक्ता लोकेश राज चौधरी ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के सामने तमाम तथ्य पेश किए। कहाकि आरोपी के खिलाफ न तो कोई आपराधिक इतिहास है और न ही यह स्पष्ट है कि उक्त पत्र उसने ही लिखा है। जिसके आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी अखिलेश कुमार ने जमानत दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top