Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

भालू के शिकारियों ने मारी एसटीएफ के हेड कांस्टेबल को गोली

एसटीएफ के घायल हेड कांस्टेबल का हाल-चाल लेते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।

– रविवार को जंगल में पीछाकर रही एसटीएफ से हुआ था शिकारियों का आमना-सामना

STF head constable shot, DDC : एसटीएफ पर फायर झोंकने वाले पेशेवर जंगली जानवरों के शिकार थे। टीम के एक कांस्टेबल के घायल होने के बावजूद एसटीएफ ने फायर झोंककर भाग रहे एक एक शिकारी को दबोचा लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। एसटीएफ के एसआई विपिन चंद्र जोशी ने खन्स्यू थाने में मुकदमा दर्ज कराया। दूसरे फरार शिकारी की तलाश में एसओजी और पुलिस की टीम लगातार दबिशें दे रही हैं।

एसटीएफ के एसआई विपिन चंद्र जोशी के मुताबिक, 6 दिसंबर को वह अपनी टीम के एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र मर्तोलिया, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह और कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान के साथ वाइल्ड लाइफ की सूचना पर निकले थे। एसटीएफ के साथ वन विभाग तराई केन्द्र वन प्रभाग, रूद्रपुर की एसओजी टीम के प्रभारी कैलाश चन्द्र तिवारी और डब्ल्यूसीसीबी के लाल सिंह भी थे।

रूद्रपुर से खनस्यू क्षेत्र पहुंची टीम दक्षिणी गौला नैनीताल वन प्रभाग के वनआरक्षी दीपक बिष्ठ को सिमलिया बैंड से अपने साथ लिया और छेड़ाखान नर्सरी पहुंचे। तभी नर्सरी के पास जंगल में दो आदमी दिखाई दिए। टीम को देखते ही दोनों छिपने लगे। इस पर टीम जंगल के अंदर पहुंच गई। टीम को अपनी ओर आता देख उक्त लोगों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र मर्तोलिया की छाती में गोली लग गई। जबकि रास्ते में चल रहा एक व्यक्ति के मुंह में भी छर्रे लग गए। मुंह लहूलुहान होने के कारण वह अपनी नाम तक नहीं बता सका।

इधर, फायर झोंकने के बाद भाग रहे हमलावरों का एसटीएफ ने पीछा शुरू कर दिया। टीम ने छेड़ाखान के जंगल से एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुन्दर सिंह रेकुडी पुत्र राम सिंह निवासी गोल डांडा, थाना रीठा साहिब चम्पावत बताया। जबकि भागे हुए व्यक्ति का नाम यशोद सिंह मेहरा पुत्र दलीप सिंह निवासी अघोड़ा, तोक सौगदुगों बताया। सुन्दर ने एसटीएफ को बताया कि वह दोनों जंगली जानवरों का शिकार करते है और रविवार को भी वह शिकार करने जंगल में आए थे।

सुंदर ने बताया कि पहले भी कई भालुओं और जंगली जानवरों का शिकार कर चुके हैं। यशोद सिंह भालुओं को मारकर उनकी पित्त की थैली को ऊचें दामों पर बेच देता है। घायल भुपेन्द्र मर्तोलिया और राहगीर को एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल और हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 121(2) के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। दूसरे फरार आरोपी की तलाश में एसओजी और पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही दूसरा फरार आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top