Breaking News
हल्द्वानी में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा।
प्रेमिका संग मिला पति, पत्नी ने बच्चों संग मिलकर धुना
डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से साइबर फ्रॉड।
डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पड़ी भारी, बुजुर्ग के खाते से उड़े दो लाख
नैनीताल जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू हुआ।
नैनीताल में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे बोर्ड
जहरखुरान के शिकार बीएसएफ जवान की मौत।
जहरखुरानों ने बीएसएफ जवान को जहर देकर मार डाला
ऊधमसिंह नगर के जसपुर से विजिलेंस ने रिश्वतखोर जेई को दबोचा।
20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, विजिलेंस का बड़ा ट्रैप
हल्द्वानी में कार की प्लेट पर टेप चिपकाकर घुमाने वाले चालक की कार सीज।
नंबर प्लेट पर टेप चिपका कर दे रहा था चकमा, पुलिस ने पकड़ा
नैनीताल में निजी स्कूलों को लौटानी होगी अतिरिक्त फीस।
डीएम का निजी स्कूलों पर एक्शन : मनमानी फीस पर चला डंडा, लौटानी होगी वसूली
हल्द्वानी में महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।
विदेश से पढ़कर लौटा देशी चोर, लड़कियों के अंडर गार्मेंट पर कर रहा शोध
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई

अतिक्रमण पर पड़ा हथौड़ा, शारदा मार्केट को मॉल बनाने की साजिश नाकाम

– शारदा मार्केट का मालिक नैनीताल रोड चौड़ीकरण की आड़ में खड़ा कर रहा था बहुमंजिला 77 दुकानों वाला मॉल

Sharda market demolished, DDC : संकरी नैनीताल रोड को चौड़ा करना शुरू किया गया तो इसमें भी एक बिजनेस मैन ने अपना हित साध लिया। चौड़ीकरण में सड़क पर मौजूद उसकी मार्केट और होटल का भी कुछ हिस्सा ध्वस्त हुआ। इस ध्वस्त हिस्से के पुर्ननिर्माण की आड़ में शारदा मार्केट के मालिक ने होटल को मॉल में तब्दील करना शुरू कर दिया। निर्माण लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन इससे पहले ही मामला सुर्खियों में आ गया। मंगलवार (22 जुलाई) को प्राधिकरण ने मार्केट को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।

बता दें कि हल्द्वानी में नैनीताल रोड चौड़ीकरण के खिलाफ व्यापारी सड़कों पर आ गए थे। मामला हाईकोर्ट तक ले गए, लेकिन अंतत: अतिक्रमण की जमीन खड़ी दुकानों, मकानों को ध्वस्त करने के आदेश दे दिए गए। कालू सिद्ध मंदिर के पास सरस मार्केट के ठीक सामने शारदा मार्केट है। शारदा मार्केट का अतिक्रमण भी ढहाया, लेकिन इसे ढहाने की आड़ में मार्केट मालिक ने 6 दर्जन से ज्यादा नई बहुमंजिला दुकानें बना डालीं।

इसको लेकर पार्षद रवि जोशी ने प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद प्राधिकरण ने जांच की और काम रोकने के आदेश दिए। मंगलवार को प्राधिकरण पूरे लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंचा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। ध्वस्तीकरण क्षेत्र में चर्चा थी कि शारदा मार्केट में नई बन रहीं निचलेतल की दुकानों की तगड़ी पगड़ी थी।

आला अफसरान की नजरों के सामने हुआ अतिक्रमण
नैनीताल रोड पर बने शारदा मार्केट से सबसे नजदीकी अधिकारी का आवास और कैंप कार्यालय कुमाऊं कमिश्नर का है। इसके बाद एसएसपी, तहसील, निबंधक कार्यालय, एसडीएम कोर्ट, सिटी मजिस्ट्रेट का दफ्तर और फिर जिलाधिकारी आवास है। यह सभी दफ्तर और आवास अतिक्रमण स्थल से महज एक किलोमीटर के दायरे हैं। मजे की बात यह है कि अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा था कि किसी अफसर की इस पर नजर नहीं पड़ी। मामला जब मीडिया में हेडलाइन बना तो सभी की आंख खुली।

 की आंख खुली।https://youtu.be/jnSyADZdj0c?feature=shared

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top