Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

पहले चरण का पंचायत चुनाव गुरुवार को, 1865 पुलिस वालों पर जिम्मेदारी

– पंचायत चुनाव के लिए मतदाता स्थलों को पुलिस रवाना, ओखलकांडा, बेतालघाट, रामगढ़ और धारी में हुई ब्रीफिंग

Security in Panchayat elections, DDC : नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज (गुरुवार, 24 जुलाई) को होगा। मतदान से ठीक एक दिन पहले पुलिस के आलाधिकारियों ने सुरक्षा में लगने वाले 1865 पुलिस कर्मियों की ब्रीफ किया और उन्हें मतदाता स्थलों की ओर रवाना किया।

गुरुवार को रामगढ़, ओखलकांडा, बेतालघाट और धारी विकासखंड के विभिन्न मतदान स्थलों में मतदान है। इन सभी स्थलों पर पुलिस के आलाधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा और एसपी क्राइम ने डॉ. जगदीश चंद्र ने ब्लॉक ओखलकांड़ा में, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र (नोडल अधिकारी निर्वाचन) ने बेतालघाट, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल ने रामगढ़ और धारी में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने पंचायत निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया गया।

निर्देशित किया कि सभी निर्वाचन पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर जाएंगे। मतदान परिसरों के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 बीएनएसएस लागू रहेगी और पोस्टर, बैनर, लाउड स्पीकर नहीं लगेंगे। मतदाताओं को लुभाने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी। मतदान बूथ के अंदर मोबाइल फोन वर्जित रहेगा। मतदान स्थल पर बस्ता या बूथ लगाने की अनुमति पीठासीन से लेनी होगी। सुरक्षा कर्मी पोलिंग एजेंट के साथ चुनावी गतिविधि में शामिल न हों। मौसम विभाग से जारी एलर्ट के दृष्टिगत सतर्कता से ड्यूटी करें और अपने साथ बरसाती लेकर जाएं।

पहले चरण में ड्यूटी करने वाले
राजपत्रित अधिकारी 6
निरीक्षक 11
उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक 145
हेड कांस्टेबल 167
कांस्टेबल 606
होमगार्ड 300
पीआरडी/वन कर्मी 630
1 कंपनी 1 प्लाटून आईआरबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top