Breaking News
हल्द्वानी में छह साल की छात्रा से दस साल के छात्र ने की छेड़छाड़।
छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत, पांचवीं के छात्र पर पॉक्सो केस
गौला बाईपास पर स्कॉर्पियों की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत।
कैंचीधाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो ने ठेकेदार को कुचला, मौके पर मौत
विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जौलजीबी मेले में बवाल पहुंचा कोतवाली, विधायक हरीश धामी समेत छह पर FIR
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान

राहुल गांधी का पुतला फूंका, जलते पुतले को पूर्व सैनिकों से चप्पल से पीटा

राहुल गांधी के जलते पुतले को चप्पल से पीटते पूर्व सैनिक।

– संसद सत्र में हिंदुओं को हिंसक बोलने से नाराज हुए पूर्व सैनिक सड़क पर उतरे

Rahul Gandhi’s Hindu violent statement, DDC : संसद सत्र में दिया राहुल गांधी का बयान विवादों से घिर चुका है। हिंदुओं को हिंसक कहने वाले राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे और राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पूर्व सैनिकों में इस कदर नाराजगी थी कि जलते पुतले को चप्पलों से पीटा।

राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कुसुमखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर चौराहे पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक जुटे। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें हिंदू विरोधी बताया। यहां राहुल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। राहुल का पुतला फूंका और जलते पुतले को चप्पल से पीटकर अपना आक्रोश जाहिर किया।

पूर्व सैनिकों का कहना था कि हिंदुओं को हिंसक कहे जाने से लोगों और पूर्व सैनिकों में भारी रोष है। राहुल गांधी को अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगनी चाहिए। जाहिर तौर पर संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है।

इस दौरान कर्नल लक्ष्मण सिंह बजेठा, ले. कमांडर एनएन त्रिपाठी, मेजर कुंवर सिंह महर, कैप्टन सुरेश पांडे, कैप्टन सोबन सिंह भड़, मदन सिंह राठौर, कृपाल सिंह कोरंगा, त्रिवेणी पांडे, खिलानन्द चिलकोटि, दया किशन जोशी, खुशाल सिंह महरा, गोविंद बड़ती, गोविंद रावत, कुंदन गड़िया आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top