Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड एसटीएफ ने बिहार के मोस्ट वांटेड को हरिद्वार से दबोचा

– 3.70 करोड़ की लूट और एलजेपी नेता की हत्या का है आरोपी, फर्जी नाम से दुबका था कलियर में

Bihar’s most wanted arrested, DDC : उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। बिहार के कुख्यात सुबोध गैंग से जुड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी मोहम्मद राहुल उर्फ शाकीब को हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पर बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित तनिष्क शोरूम से हथियारों के बल पर 3.70 करोड़ की ज्वैलरी लूटने का आरोप है। यही नहीं, वह वर्ष 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता की हत्या में भी शामिल रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बिहार एसटीएफ से इनपुट मिला था कि वांछित आरोपी मो. राहुल उर्फ शाकीब हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में छिपा है। इस सूचना पर तेजी से हरकत में आई उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने फर्जी नाम से रह रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से मौलवीबाड़ी अंडाचौक, थाना मधुबनी, जिला पूर्णिया (बिहार) का रहने वाला है। वह 2024 की लूटकांड के बाद से फरार चल रहा था। इस कांड में शामिल 6 में से एक आरोपी चुनमुन झा एनकाउंटर में मारा गया, 4 अन्य जेल में हैं और राहुल अब गिरफ्त में है।

गिरफ्तार आरोपी ने वर्ष 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता की हत्या में भी भागीदारी निभाई थी। इसके लिए वह दो साल की जेल काट चुका है। मामला थाना खजांची हाट, पूर्णिया में धारा 120बी, 302, 34, 364ए के तहत दर्ज है। एसटीएफ की टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, उनि विद्यादत्त जोशी, हेका संजय कुमार, महेन्द्र नेगी, बृजेन्द्र चौहान, देवेन्द्र ममगाईं, अर्जुन नेगी, मोहन असवाल, गोविन्द बल्लभ और बिहार एसटीएफ के अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top