Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मुनस्यारी में जंगली मशरूम खाने से नानी और नातिन की मौत

– धापा गांव में शनिवार बिड़गी थी दोनों की तबीयत, परिवार में दो मौतों से मचा कोहराम

Death due to eating wild mushrooms, DDC : उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी के धापा गांव में शनिवार की रात जंगली मशरूम खाने से बीमार हुई नानी और नातिन की उपचार के दौरान डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मौत हो गई। एक परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। मौत की खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस में रिश्तेदार और करीबियों की भीड़ लग गई। दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

धापा गांव निवासी 74 वर्षीय कुंती देवी पत्नी त्रिलोक सिंह और उनकी नातिन 30 वर्षीय कुमारी दीया पुत्री विजय सिंह मर्तोलिया की रात में मशरूम की सब्जी खाने से तबीयत बिगड़ थी। परिजन दोनों को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी ले गए। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

रविवार को चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन तब हालत और ज्यादा बिगड़ चुकी थी। यहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर दोनों का उपचार शुरू किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top