Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बाप ने नौकर को दान की, बेटे ने षड्यंत्र कर जमीन बेच दी

जमीन धोखाधड़ी

– तहसीलदार की तहरीर पर बेटे और नौकर के ​खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

Case against Tehsildar’s complaint, DDC : हल्द्वानी के तहसीलदार सचिन कुमार ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। तहसीलदार की जांच में सामने आया कि देवला तल्ला पजाया में पिता ने अपने बेटे के होते हुए भी 7.68 एकड़ जमीन अपने नौकर के नाम पर दर्ज कराया। इसके कुछ समय बाद ही पूरी जमीन बेच दी। यहां तक कि बेटे के पास अन्य जगह जमीन थी। इसके बाद भी बेटे ने नौकर से वही जमीन खरीदी जो उसके पिता ने दान में दी थी।

जमीन खरीदने वालों ने ये मामला हाईकोर्ट में उठाया। कोर्ट ने डीएम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उधर डीएम कोर्ट ने 11 जुलाई 2017 को इन प्रत्यावेदन का निस्तारण किया। साथ ही बेटे अरविंद मेहरा और नौकर रिवकांत फुलारा के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश तहसीलदार सचिन कुमार को दिए।

तहसीलदार सचिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि देवला तल्ला पजाया गौलापार में बलवंत सिंह ने अपने बेटे के होने के बाद भी घरेलू सहायक रविकांत फुलारा को 7.68 एकड़ भूमि दाननामे के माध्यम से दे दी। इसके एक महीने बाद पूरी जमीन को बेच दिया। रविकांत फुलारा ने जमीन मालिक बलवंत सिंह के पुत्र अरविन्द मेहरा को भी ये जमीन बेची। जांच में आया है कि यह सामान्य नहीं है । इस जमीन के हस्तान्तरण की प्रक्रिया संदिग्धता के घेरे में है तथा भूमि का विनियमितीकरण एवं हस्तान्तरण की प्रक्रिया में सरकार के साथ छल और धोखाधड़ी हुई है।

कहा है कि बलवंत सिंह की मौत हो चुकी है। इससे आर्थिक लाभ का उनके पुत्र अरविन्द मेंहरा को हुआ है। ये भी कहा गया है कि अरविन्द मेहरा और रविकान्त फुलारा को निरन्तर नोटिस दिये जाने के बाद भी वह न तो आए न ही उन्होंने अपना पक्ष रखा। बलन्त सिंह मेहरा ने झूठे शपथ पत्र के आधार पर भूमि का विनियमितीकरण कराया गया है । कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मल्ला गोरखपुर निवासी अरविंद सिंह मेहरा और कमलुवागांजा गौड़ निवासी उनके नौकर रविकांत फुलारा के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि इसकी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top