Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

खिड़की से चीखती रही मां, बेटी को बाइक पर बैठाकर फरमान फुर्र

– बनभूलपुरा के काबुल का बगीचा में रहने वाला है युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

The youth abducted the minor, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एक चकित कर देने वाला मामला सामने आया। यहां पूरा परिवार घर में मौजूद था। तभी बाइक पर सवार फरमान, 16 वर्षीय किशोरी के घर पहुंचा। बहाने से घर में घुसा और किशोरी को बाइक पर बैठाकर फुर्र हो गया। जबकि किशोरी की मां खिड़की के पीछे खड़ी चीखती रह गई। बनभूलपुरा पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह यहां अपनी 16 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। उनका कहना है कि बीती 19 जून को वह घर के दो मंजिल पर स्थित रसोईघर में काम कर रही थी। जबकि बेटी निचले तल पर मौजूद पढ़ाई कर रही है। यह बात रात करीब 8 बजे की है। इसी बीच वहां एक बाइक सवार युवक पहुंचा।

महिला का कहना है बाइक सवार यह युवक इंद्रानगर काबुक का बगीचा बनभूलपुरा निवाी फरमान पुत्र फईम है, जो कई दिनों से उनके घर के चक्कर लगा रहा था। वही युवक घटना की रात बाइक पर उनके घर पहुंचा। घर में निचले तल में बने कमरे में उनकी बेटी पढ़ रही थी। पढ़ाई के बहाने से युवक घर में घुसा और उसे बुलाकर बाहर ले गया।

तभी रसोईघर की खिड़की के पीछे खड़ी महिला की नजर अपनी बेटी और बाइक सवार पर पड़ी। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही युवक ने उनकी बेटी को बाइक पर बैठा लिया। यह देख महिला ने चीखते हुए आवाज लगाई और उन्हें रुकने को कहा, लेकिन तब तक युवक ने बाइक स्टार्ट की और उनकी बेटी को लेकर भाग निकला।

आनन-फानन में वह उतर नीचे आईं। दोनों की तलाश शुरू हुई और जब कहीं पता नहीं चला तो वह बनभूलपुरा पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने अपना डर जाहिर करते हुए कहा कि आरोपी युवक उनकी बेटी के साथ किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top