Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बंद कमरे में फंदे से लटका मिला कोल्ड ड्रिंक कारोबारी का शव

– शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आखिरी बार मिले थे परिवार से, दरवाजा तोड़ा तो लटका मिला शव

Businessman committed suicide, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल स्थित हल्द्वानी में एक कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी चलाने वाले कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उन्हें परिवार के लोगों ने शुक्रवार की शाम आखिरी बार देखा था। अगले दिन उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो उनकी लाश फंदे से लटक रही थी। वह लंबे समय से बीमार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हल्द्वानी के नवाबी रोड निवासी आनंद सिंह रावत (58 वर्ष) पुत्र स्व. दीवान सिंह रावत एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी की एजेंसी चलाते थे। उनके बेटे ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पिता ने परिवार के संग बैठकर खाना खाया था। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गए। शाम को चार बजे पिता अंतिम बार बाहर आए और कुछ देर बाद फिर अपने कमरे में चले गए। इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं आए, न ही रात को वह खाना खाने के लिए नीचे आए।

बेटे के मुताबिक पहले भी पिता कई बार रात को खाना नहीं खाते थे। शनिवार की सुबह पिता कमरे से बाहर नहीं आए तो वह मां के साथ कमरे में गए। कमरा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बावजूद कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर पिता का शव फंदे पर लटका था। पुलिस की मदद से फंदा काटकर पिता को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top