Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

महिलाओं के मुक्के का दम देखेगा देश, नैनीताल में 29 अक्टूबर से नेशनल बॉक्सिंग

– देशभर से 100 मुक्केबाज़ करेंगी प्रतिभाग, DM ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश

National Women’s Boxing Championship, DDC : पर्यटन नगरी नैनीताल 29 अक्टूबर से राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता की मेज़बानी करने जा रहा है। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं जिला प्रशासन नैनीताल इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। उन्होंने 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी नैनीताल, जिला खेल अधिकारी, नगर पालिका, विद्युत, पेयजल और पर्यटन विभाग को आयोजन स्थल पर टेंट, निर्बाध बिजली, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात और आगंतुकों के लिए आवास जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता नैनीताल जिले के लिए गर्व का विषय है, जिसमें देशभर से महिला मुक्केबाज़ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य और सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि यहाँ आने वाले प्रतिभागियों और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने जानकारी दी कि इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 100 महिला प्रतिभागियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।

बैठक में उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाज़िश खलिक, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top