Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दीपावली मनाने घर जा रहे चार लोगों की मौत, तीन घायल

– नानकमत्ता में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे सात लोग

Four people died in Nanakmatta on Dhanteras, DDC : ऊधमसिंह नगर में धनतेरस पर काम से छुट्टी लेकर दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे सात लोग बड़े हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे सभी लोग दब गए। तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौथे की मौत अस्पताल ला जाते वक्त हुई। तीन लोगों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नानकमत्ता पुलिस मामले घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हादसा शनिवार (18 अक्टूबर 2025) सुबह हुई। बताया जाता है कि संभल जिले के हसनगढ़ निवासी गुरुमुख (17 वर्ष) पुत्र राजेंद्र, शीशपाल (22 वर्ष) पुत्र महावीर, जयवीर पुत्र धर्मेन्द्र, जयवीर (31 वर्ष) पुत्र श्यामलाल, पुरुषोत्तम व अमरोहा निवासी अखिलेश सड़ासड़ीया से दीवाली मानने घर लौट रहे। सभी मजदूर थे।

पुलिस के मुताबिक, नानक सागर डैम से पहले मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

सूचना पर पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने फोन कर 108 एंबुलेंस को बुलाया। सातों को उप जिला अस्पताल खटीमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुरुमुख व जयवीर पुत्र श्यामलाल की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

शीशपाल की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से ले जाते समय शीशपाल की सितारगंज में मौत हो गई। जयपाल पुत्र धर्मेन्द्र, प्रदीप व पुरुषोत्तम का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top