Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

जोश और जज्बे से लबरेज, देश को मिले 989 अग्निवीर

रानीखेत में पासिंग आउट परेड के दौरान उत्कृष्ट रिक्रूटों को सम्मानित करते अतिथि।

= रानीखेत में हुई पहले बैच की पासिंग आउट परेड, 31 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग के बाद बने अग्निवीर

Army Agniveer, DDC : जोश और जज्बे से लवरेज 989 अग्निवीर जवानों ने शनिवार को रानीखेत के सोमनाथ मैदान में देश सेवा का संकल्प लिया। करीब 31 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग के बाद एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनते हुए जहां जवान अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। ये देख पासिंग आउट परेड में मौजूद उनके परिजनों को भी फक्र हो रहा था।

देखने लायक था अग्निवीरों का जोश और जज्बा
रानीखेत के सोमनाथ मैदान में शनिवार के दिन अग्निवीर जवानों के अंदर जोश और जज्बा देखने लायक था। पहले बैच की पासिंग परेड के दौरान जवानों ने कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा गीत के साथ पासिंग परेड में मार्च पास्ट किया। केआरसी कमांडेंट व मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने मार्च पास्ट की सलामी ली और अग्निवीरों का हौसला बढ़ाते हुए तत्परता से देश सेवा में जुटने के लिए प्रेरित किया। यादव ने कहा कि सेना का जीवन तपस्या से कम नहीं है। सेना के लिए देश सेवा से बढ़कर कोई लक्ष्य नहीं होता।

कुमाऊं रेजीमेंट के नाम देश का पहला सर्वोच्च सम्मान
उन्होंने कहा, कुमाऊं रेजिमेंट के नाम देश का पहला सर्वोच्च सम्मान है। इसलिए देश सेवा का जज्बा लिए युवाओं का अग्निवीर बनने का निर्णय गौरव की बात है। आरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर यादव ने सेना में जाने के लिए अपने बच्चों को प्रेरित करने के लिए अग्निवीरों के परिजनों का आभार जताया और बधाई दी। कहा कि अब ये अग्निवीर थल सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा करेंगे। पासिंग आउट परेड के दौरान मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीरों की मेहनत देश के काम आएगी। उन्होंने अग्निवीरों से यही जोश और उत्साह बनाए रखने की अपील की।

पासिंग आउट परेड में डिप्टी कमांडेंट कर्नल सुनील कटारिया, कर्नल प्रभु आरडब्ल्यू, लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंदर सिंह दानू, मेजर पुरुषोत्तम कुमार, मेजर सुनील दहिया, मेजर अर्जुन सिंह, सूबेदार मेजर मोहन सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ दिनेश सिंह, सूबेदार भगवान सिंह, सूबेदार प्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

इन रिक्रूटों को किया सम्मानित
ओवरआल बेस्ट –          हेमंत सिंह
बेस्ट इन ड्रिल –             लक्ष्मण सिंह
बेस्ट इन बीपीईटी –       जोगेंद्र
बेस्ट इन रिटन –            सूरज सिंह
बेस्ट इन टीएसओईटी – सचिन रावत
बेस्ट इन फायरिंग –       नागवी केआई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top