Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

गौला नदी में बह गया किशोर, अधिकारी चार घंटे बाद पहुंचे

– भीमताल ब्लॉक के भोड़िया तोक में शाम 4 बजे की घटना, दोस्तों संग नदी में खेल रहा था किशोर

Teenager drowned in Gaula river, DDC : भीमताल ब्लॉक के भोडिया तोक में दोस्तों के साथ नदी में खेल रहा बच्चा नदी के बहाव के साथ बह गया। शाम चार बजे की घटना के चार घंटे बाद अधिकारी रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू शुरू हुआ, लेकिन अंधेरा होने की वजह से ज्यादा देर चल नहीं सका। अब सोमवार सुबह फिर से किशोर की तलाश होगी। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वह अपने स्तर से बच्चे की तलाश कर रहे हैं।

भीमताल ब्लॉक के भोड़िया तोक गांव निवासी पूरन चंद का 14 वर्षीय बेटा मोहित जूनियर हाई स्कूल भोड़िया में कक्षा छह का छात्र है। रविवार की शाम करीब चार बजे वह तीन दोस्तों के साथ गौला नदी किनारे खेल रहा था। मोहित नदी में डूबा तो साथ खेल रहे तीन बच्चों ने गांव में सूचना पहुंचाई। ग्रामीणों और परिजनों भरसक मशक्कत की, लेकिन पता नहीं लगा।

ग्राम प्रधान मुन्नी पलड़िया ने आनन-फानन में प्रशासन को सूचना दी, लेकिन रात आठ बजे तक भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए। ग्राम प्रधान मुन्नी पलड़िया ने बताया कि मोहित की एक छोटी बहन व भाई है। मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना शाम करीब साढ़े छह बजे मिली। टीम को मौके पर भेज कर रेस्क्यू शुरु कराया गया। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू रोकना पड़ा। सोमवार सुबह जल्दी दोबारा रेस्क्यू शुरू कराया जाएगा। इधर, सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने अपने क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top