Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ब्याज पर पैसे लेकर किया काम, पेमेंट के लिए मंत्री से लगानी पड़ी गुहार

– एक-एक साल पुराने बिलों का भुगतान न होने से नाराज ठेकेदार संघ कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज से मिला

Contractor Welfare Society, DDC : कर्ज लिया और सरकार का काम कर दिया, लेकिन जब भुगतान का नंबर आया तो हल्द्वानी में सिंचाई विभाग के अधिकारी इधर से उधर टरकाने लगे। मजबूर होकर सिंचाई विभाग का काम करने वाले ठेकेदारों को मंत्री सतपाल महाराज से गुहार लगानी पड़ी। ठेकेदारों ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की शिकायत भी की है।

कॉन्ट्रैक्टर वैलफेयर सोसायटी के 15 सदस्यीय दल ने मंत्री का बताया कि उन्हें सिंचाई विभाग के जरिये गौला नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य, ओखलकांडा में नहरों के पुनरोद्धार कार्य, गौलापार नहर की मरम्मत और गौला नदी के सुरक्षा कार्य मिला था और 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन पूर्व अधिशासी अभियंता ने इन कार्यों के भुगतान के लिए शासन व विभाग से बजट की मांग ही नहीं की।

जब अधिशासी अभियंता से कहा गया तो उन्होंने बजट ही बना कर दिया। ठेकेदारों का कहना है कि शिकायत पर मंत्री ने तुरंत सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर, ठेकेदार दीशांत पलड़िया, सुरेश मेहरा, संजय पांडे, लाल सिंह पंवार, उमेश पनेरू, मुकेश जोशी, नरेश पनेरू, धनश्याम तिवारी आदि ने नए अधिशासी अभियंता का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब उनके भुगतान नहीं रुकेंगे। साथ ही बताया कि ठेकेदारों का भुगतान एक-एक साल से नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top