Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

फिर गर्माया पश्मीना रजाई घोटाला, शासन ने तलब की रिपोर्ट

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ

– एक साल पहले दुग्ध संघ ने खरीदी थी लाखों रुपये की पशमीना रजाई

Pashmina Quilt Scam, DDC : नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पर लगा पश्मीना रजाई घोटाला फिर गर्मा गया है। शासन ने मामले में रिपोर्ट तलब की है और रिपोर्ट शासन को भेजने से पहले जांच अधिकारी रिपोर्ट की दोबारा समीक्षा में जुटे हैं। शासन की सख्ती के बाद इस मामले में फिर से हरकत शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि घोटाले में कई बड़े लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

खरीदी गई थी लाखों रुपये की रजाई
आरोप है कि एक साल पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में गलत तरीके से टेंडर जारी कर लाखों रुपये की पशमीना रजाई खरीद डाली गई। खरीद में घोटाले के आरोप लगे तो डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक लीलाधर सागर को इसकी जांच सौंपी गई। सहायक निदेशक ने मामले की विधिवत जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंप दी और फिर मामला ठंडा पड़ गया।

आरोपियों को बचाने के लगे आरोप
मामले में फिर सुगबुहाट शुरू हुई तो शासन हरकत में आ गया। ऐसे में विभाग में जमा जांच रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े होने लगे। आरोप लगे कि रिपोर्ट में न सिर्फ आधी-अधूरी जानकारी दी गई, बल्कि घोटाले में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश भी की गई। इस पर शासन ने सख्त रुख अपनाया और विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इसको लेकर शासन ने 16 अगस्त को जांच अधिकारी को एक बार फिर पत्र जारी किया।

शासन ने मांगी स्पष्ट जानकारी
पत्र में विस्तृत जांच रिपोर्ट के साथ घोटाले के जिम्मेदार लोगों की जानकारी व अन्य तथ्यों की स्पष्ट जानकारी मांगी है। डेयरी विकास विभाग के निदेशक संजय खेतवाल ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद तुरंत शासन को भेज दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top