Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, आज से 30 जनवरी तक बदला रहेगा रूट

– 25 जनवरी को ट्राइथलॉन खिलाड़ी साइक्लिंग कर लेंगे रूट का जानकारी, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से तीनपानी फ्लाईओवर तक खिलाड़ी करेंगे साइक्लिंग

Route diversion for 38th National Games, DDC : ट्राइथलॉन के साथ हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो रहा है और 25 जनवरी से इसकी शुरुआत हो रही है। 25 को प्रतियोगिता तो नहीं है, लेकिन इस दिन खिलाड़ी उस रूट को जानेंगे, जिस पर उन्हें साइक्लिंग करनी है। इसी दिन यानी 25 से 30 जनवरी तक प्रतिदिन वाहनों के रूट कुछ-कुछ घंटों के लिए डायवर्ट रहेंगे। गौलापार स्टेडियम द्वितीय गेट से साइकिलिंग प्रारम्भ होकर गौलापुल होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर के अंडरपास (रेलवे फाटक) से वापस रोड के बांयी ओर से स्टेडियम तक पहुंचेगी। दौड़ प्रतियोगिता स्टेडियम द्वितीय गेट से हाईवे में काठगोदाम की ओर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से वापस इसी रूट से गौलापार स्टेडियम द्वितीय गेट तक रहेगा। काठगोदाम गौलापार हाईवे पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से तीनपानी फ्लाईओवर तक मुख्य हाईवे में वाहनों का जीरो जोन रहेगा।

कॉलटैक्स तिराहे पर होगा भारी वाहनों का भार
खेलों के दौरान स्टेडियन की ओर भारी वाहनों के जाने पर पाबंदी होगी। ऐसे में सारे वाहन शहर के बाहर से होकर गुजरेंगे और इन वाहनों का भारी बोझ कॉल टैक्स तिराहे पर होगा। डायवर्जन के तहत पर्वतीय क्षेत्र से गौलापार जाने वाले नरीमन तिराहे से हाईडिल तिराहा से लालडांठ होते हुए आरटीओ रोड होकर गुजरेंगे। बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले मोतीनगर तिराहे से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड, ऊंचापुल, चौफला चौराहा से कॉलटैक्स तिराहा होकर जाएंगे। बड़ी मंडी/रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले बड़ी मंडी द्वितीय गेट से सतवाल पैट्रोल पंप तिराहा, टीपीनगर तिराहा, आरटीओ रोड से डायवर्ट होकर ऊंचापुल और चौफला चौराहा होते हुए कॉलटैक्स पर निकलेंगे। जबकि चोरगलिया रोड से हल्द्वानी और काठगोदाम की जाने वालों को खेल तिथियों पर निर्धारित समय से पहले अपनी यात्रा करनी होगी।

किस दिन कितने से कितने बजे तक रहेगा डायवर्जन
25 जनवरी को सुबह 9 से 11:30 बजे तक
26 जनवरी को सुबह 10 से 15:45 बजे तक
27 जनवरी को सुबह 9:30 से 13:30 बजे तक
28 जनवरी को यातायात सामान्य रहेगा
29 जनवरी को सुबह 9:30 से 12 बजे तक
30 जनवरी को सुबह 7 से 11 बजे तक

कुंवर से गौलापुल की ओर छोटे वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी
– बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले तीनपानी तिराहा से गांधी इंटर कॉलेज तिराहा, नैनीताल रोड होते हुए जाएंगे।
– पर्वतीय क्षेत्र से गौलापार से तीनपानी जाने वालों को नरीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए जाना होगा।
– कुंवरपुर चौकी तिराहा से गौलापुल की ओर, खेड़ा चौकी तिराहा से गौलापार स्टेडियम व काठगोदाम की ओर, बागजाला कट से गौलापुल और काठगोदाम की ओर, आंवला गेट रेलवे फाटक से गौलापार हाईवे पर, इन्द्रानगर रेलवे फाटक से गौलापार हाईवे की ओर व बनभूलपुरा रेलवे फाटक से गौलापुल-गौलापार की ओर सभी वाहनों का प्रवेश से वर्जित रहेगा।
– गौलापार के सभी गौलागेट बन्द रहेंगे।
– काठगोदाम गौलापार हाईवे पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग फाटक के मध्य पड़ने वाले समस्त कटों से किसी भी प्रकार का वाहन मुख्य हाईवे पर प्रवेश नहीं करेंगे।
– 25 जनवरी से 30 जनवरी तक ट्राइथलॉन खेल प्रतियोगिता के दौरान काठगोदाम गौलापार हाईवे पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से तीनपानी फ्लाईओवर तक मुख्य हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top