Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

टल्ली मिला रोडवेज का चालक, बस बनाई थी फर्राटा

हल्द्वानी। परिवहन निगम की सवारियों से भरी बस पर फर्राटा भर रहे नशे में धुत चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराया और बस सीज कर दी। जिसके बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने बस चालक को निलंबित कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया। एक और मामले में पुलिस ने नशे की हालत में टैक्सी चलाते चालक को पकड़ा है।

मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा के मुताबिक रविवार देर रात वह तीनपानी में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान हल्द्वानी डिपो की बस संख्या यूके07पीए5111 को रोककर चेक किया। पुलिस ने बस चालक चंदन राम को शराब के नशे में धुत पाया। जिस पर पुलिस ने बस में बैठे यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा और बस को सीज करने के साथ वाहन चालक का मेडिकल कराया। उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

वहीं दूसरे मामले में भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने चेकिंग के दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहे टैक्सी यूके02टीए2313 को रोककर चेक किया। वाहन चालक कैलाश राम शराब के नशे में मिला। वाहन में बागेश्वर जाने वाले 8 यात्री बैठे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे का कहना है कि बस के वाहन चालक को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top