Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

हमलावर नर बाघ पकड़ा गया, उम्र है 8 वर्ष

रामनगर। चार दिन पूर्व टाइगर ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के कानियां बीट में पेट्रोलिंग के दौरान दैनिक श्रमिक गणेश पर हमला बोलने वाले बाघ को सीटीआर कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज कर लिया है। बता दें कि चार दिन पूर्व बाघ ने श्रमिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दैनिक श्रमिक को बचाने के लिए साथ में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने जब हवाई फायरिंग की तो बाघ गणेश को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया था। हमले में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया थाष। उसका वर्तमान में अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पिछली माह 9 जनवरी को जंगल में पत्नी और बेटे के साथ लकड़ी लेने गए कॉर्बेट के संविदा कर्मचारी 37 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र इंदर सिंह को भी बाघ ने हमला कर मार डाला था। प्रेम सिंह कॉर्बेट मुख्यालय रामनगर में माली का काम करता था।

वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रामनगर ढेला मार्ग पर शव रखकर घंटों विरोध प्रदर्शन भी किया था। अभी चार दिन पूर्व इसी क्षेत्र में दैनिक श्रमिक गणेश पर टाइगर द्वारा हमले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया था और ग्रामीण लगातार इस बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

जिस क्रम में शुक्रवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला एवं झिरना पर्यटन जोन को जाने वाले मुख्य रोड सांवल्दे वन चौकी पर प्रदर्शन करते हुए इस मार्ग को जाम कर दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम एवं प्रदर्शन के बाद उक्त दोनों पर्यटन जोनों में भ्रमण पर जाने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं जाम में कई लोग फंसे भी रहे, इस मामले में शनिवार देर शाम को बिजरानी रेंज के रेंज अधिकारी भानु प्रकाश हरबोला की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद व 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की थी और क्षेत्र में भी 144 धारा भी विभाग लगाई थी। इसके बावजूद ग्रामीण धरने पर डटे हुए थे और ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के साथ ही बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की मांग पर अड़े हुए थे। पार्क प्रशासन के आदेश पर बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए बिजरानी रेंज के कानियां क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा द्वारा लगातार बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास किया जा रहा था।

रविवार देर रात पार्क प्रशासन ने बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया। जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि बीती देर रात बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेंकुलाइज किया गया बाघ नर है और उसकी उम्र लगभग 8 वर्ष है। उन्होंने बताया कि बाघ को ट्रेंकुलाइज कर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top