Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी की बहू ने 10वीं के छात्र को कार से कुचला

– 17 अगस्त की दोपहर हुई घटना, अस्पताल में मौत, 15 साल पहले पिता की भी हो गई थी मौत

Daughter-in-law of Banbhulpura violence accused crushed student, DDC : शहर के एक रसूखदार परिवार और बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी की बहू ने 10वीं के छात्र को कार से कुचल डाला। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। ये घटना तब हुई जब छात्र शहर की बरेली रोड पार करने की कोशिश कर रहा था। वह अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था।

15 साल पहले हो गई थी पिता की मौत
आंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक बरेली रोड निवासी भानु सागर (15 वर्ष) पुत्र स्व. रविंद्र कुमार स्कालर्स एकेडमी में 10वीं कक्षा का छात्र था। वह यहां अपनी मां के साथ रहता था, जबकि विद्युत विभाग में कार्यरत उसके पिता रविंद्र की 15 साल पहले ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। भानु के मामा मदन सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को भानु किसी काम जा रहा था। पंकज गुप्ता अस्पताल के पास बरेली रोड पर सड़क पार करते समय उसे कार ने रौंद दिया। कार महिला चला रही थी।

छात्र को सड़क पर तड़पता छोड़कर भागी
बताया जाता है कि महिला का पति बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी एक रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखती है। वह उक्त परिवार की बहू बताई जा रही है। भानु को कार से कुचलने के बाद बजाय मदद करने के महिला उसे सड़क पर तड़पता छोड़ फरार हो गई। घायल को नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top