Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

नैनीताल–उत्तरकाशी जिला अदालतों को RDX–IED से उड़ाने की धमकी

  • जिला जजों की ऑफिशियल मेल आईडी पर आया धमकी भरा संदेश, घंटों चली सघन तलाशी

Threatened to blow up the court with RDX, DDC : उत्तराखंड के Nainital और Uttarkashi जिला न्यायालयों को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। जिला न्यायाधीशों की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजे गए संदेश में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया था।

धमकी भरा ई-मेल मिलते ही दोनों जिलों में कोर्ट परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रवेश-निकास मार्गों को नियंत्रित किया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की मदद से न्यायाधीशों के चैंबर, अधिवक्ताओं के कक्ष, रिकॉर्ड रूम, कैंटीन और गैलरियों की सघन तलाशी ली गई।

जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। सुरक्षा जांच के चलते लगभग तीन से चार घंटे तक न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। कई मामलों में पक्षकारों को अगली तारीखें दी गईं, हालांकि दोपहर बाद अदालतों में सामान्य कामकाज बहाल हो गया।

पुलिस के अनुसार ई-मेल में जज के चैंबर में “12 आरडीएक्स आईईडी” लगाए जाने की बात कही गई थी और एक विशेष कानूनी मुद्दे का उल्लेख कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। मेल में प्रतिबंधित संगठनों के नाम भी लिखे गए थे।

Deepam Seth, डीजीपी उत्तराखंड, ने बताया कि तय मानक प्रक्रिया (SOP) के तहत तुरंत कार्रवाई की गई। एहतियातन हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्र में भी चेकिंग कराई गई। आईपी एड्रेस के आधार पर ई-मेल भेजने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों जिलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साइबर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top