Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई

एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।

– हॉस्टल के कमरे में पंखे से दुपट्टे को फंसा कर बनाया फांसी का फंदा, प्रदीप एकेडमी से कर रही थी नीट की तैयारी, जांच में जुटी है पुलिस

NEET Aspirant Dies by Suicide, DDC : नीट की तैयारी करने के लिए मध्य प्रदेश से हल्द्वानी आई छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्रा का शव पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रख दिया है। गुरुवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मानीपुरा कोलारस शिवपुरी मध्य प्रदेश निवासी रघुवीर जाटव ने अपनी 19 वर्षीय बेटी अंजली जाटव को नीट की तैयारी कराने के लिए हल्द्वानी भेजा था। अंजली, मुखानी थानाक्षेत्र स्थित प्रदीप एकेडमी में पढ़ाई कर रही थी और वहीं हॉस्टल में रह रही थी। मंगलवार रात एक युवक ने पहले अंजली की एक दोस्त और फिर अंजली के परिजनों को फोन कर बताया कि उसका फोन नहीं उठ रहा है।

इस सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंची। कमरे में पाया गया कि अंजली का शव उसी के दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से लटक रही थी। पुलिस ने घटना की सूचना अंजली के परिजनों को दे दी है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि अंजली बीती 30 मई को पढ़ाई के लिए हल्द्वानी पहुंची थी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के पहुंचने पर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बेटा पास हुआ तो बेटी को भेजा था हल्द्वानी
बताया जाता है कि रघुवीर ने नीट की पढ़ाई के लिए पहले अपने बेटे को हल्द्वानी भेजा था। उसने यहां से न सिर्फ पढ़ाई की बल्कि परीक्षा भी पास की। जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी अंजली को भी हल्द्वानी भेजा, लेकिन महज 24 दिन शहर में रहने के बाद उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि छात्रा का फोन जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा कमरे की भी बारीकि से जांच की गई है। छात्रा को आखिरी कॉल करने वाले युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top