Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

हल्द्वानी के मुख्य बाजार की 5 दुकानों में लगी आग, 3 जलकर राख

छतरी चैराहे के पास नया बाजार में रात करीब पौने 8 बजे लगी आग, राहत बचाव कार्य में देरी से बड़ा नुकसान

Fire broke out in Naya Bazaar Haldwani, DDC : रात हल्द्वानी के मुख्य बाजार स्थित नया बाजार में आग लग गई। सुबोध बैग की दुकान से दुकान से धधकी आग ने एक के बाद एक कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया। राहत बचाव कार्य देर से शुरू होने की वजह से आग बेकाबू हो गई। जिसने 5 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल के पहुंचने से पहले ही 3 दुकाने जलकर राख हो गई। अन्य 2 दुकानों भी चपेट में आईं और आग बेकाबू होने लगी तो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। दुकानों को ढहा कर आग को बढ़ने से रोका गया। रात करीब पौने 8 बजे धधकी आग को काबू करने में 3 घंटे से अधिक का वक्त और दमकल की 10 गाड़ियां लग गईं।

छतरी चौराहे से मुख्य बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर नया बाजार में बाटा शोरूम है। इस शोरूम के ठीक सामने दूल्हा-दुल्हन के कपड़े किराए पर देने वाली रॉयल टच रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। इस दुकान के नीचे सुबोध बैग की दुकान है। इन्हीं दुकानों से आग धधकी। दुकान शाम करीब 7 बजे बन्द की गई थी। इसके बाद करीब पौने 8 बजे स्थानीय दुकानदारों ने दुकान से धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी। दमकल के आने का इंतजार करते हुए दुकानदार दुकान के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे।

दुकान से निकला धुआं घना होने के बावजूद लोगों ने किसी तरह ताला तोड़ा लेकिन शटर खोलते ही आग तेजी से फैलने लगी। यह देख पड़ोसी दुकानदार अपनी दुकानें खाली करने में जुट गए। आग ने बाबा शूज शॉप, गांधी आश्रम और सरदार क्लॉथ हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। रात करीब 9 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचनी शुरू हुई, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी और तीन दुकानें पूरी तरह से जल चुकी थीं।

जल चुकी दुकानों के आगे की दो दुकानें बाजार के मोड़ पर होने और गली संकरी होने के चलते दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाई तो दूसरे बाजार में आग फैलने से रोकने के लिए इन दोनों दुकानों को जेसीबी से ढहाकर आग को बुझाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एनएस कुंवर ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top