Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Atul Subhash Case : भागते फिर रहे सास, साला और बीवी गिरफ्तार

Atul Subhash Case : अतुल सुभाष सुसाइड केस के बाद से फरार चल रहे सास, साला और बीवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंघानिया परिवार अब कानून के चंगुल में है। अतुल की पत्नी निकिता को गुरुग्राम, सास और साले को प्रयागराज से हिरासत में लिया है। सभी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। इससे पहले बंगलुरु पुलिस ने निकिता के उत्‍तर प्रदेश स्थित घर पर नोटिस चस्‍पा कर तीन दिनों के अंदर बेंगलुरु पुलिस को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए थे।

3 दिन के भीतर कहा था हाजिर होने को
उधर, जौनपुर में बेंगलुरु पुलिस की चार सदस्यीय टीम शनिवार को भी दीवानी न्यायालय गई तथा अतुल के खिलाफ पत्नी की ओर से दर्ज मुकदमों की शेष पत्रावलियों की नकल ली। बेंगलुरु पुलिस के एएसआइ रंजीत कुमार ने बताया कि टीम अभी जौनपुर में रुकेगी। अग्रिम जमानत की अर्जी अतुल की पत्नी निकिता के साथ सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और सुशील सिंघानिया ने दाखिल की थी। मामले में सुशील अब भी फरार है।

तहरीर से जज का नाम हटाया
एएसआइ रंजीत कुमार ने बताया कि विकास मोदी ने जौनपुर के फैमिली कोर्ट की जज के खिलाफ भी तहरीर दी थी। उन्हें यह बताने पर कि न्यायालय तो किसी न किसी के पक्ष में निर्णय करेगा ही, उन्होंने तहरीर बदल दी थी। उन्होंने निकिता व उसके परिवार वालों के खिलाफ ही एफआइआर दर्ज कराई है।

पुलिस हिरासत में सुभाष की सास, बीवी और साला।
पुलिस हिरासत में सुभाष की सास, बीवी और साला।

अतुल सुभाष के गंभीर आरोप
बेंगलुरु में एक नामी टेक कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने पत्‍नी निकिता समेत ससुराल के अन्‍य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अतुल ने अपने आखिरी संदेश में निकिता, सास निशा और साले अनुराग सिंघानिया पर फर्जी मुकदमा दायर कर परेशान करने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था। साथ ही मामले की सुनवाई करने वाली जज पर भी बहुत ही गंभीर आरोप लगाए। अतुल सुभाष का आखिरी नोट और वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। खासकर जस्टिस सिस्‍टम पर गंभीर सवाल उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top