Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड में अब ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

– राज्य में पहली बार शुरू होगी व्यवस्था, मोर्चरी, पुलिस चौकी और थानों की दौड़ से बचेंगे लोग

Post mortem report will be available online, DDC : उत्तराखंड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए मृतक के परिजनों को अब थाने और पुलिस चौकियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेंगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिको लीगल एंड पोस्टमार्टम रिपोर्टिंग सिस्टम पोर्टल तैयार किया है। राज्य के 100 से ज्यादा फॉरेंसिक कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दी गई है। उत्तराखंड में यह व्यवस्था पहली बार होने जा रही है।

परिजनों को दिया जाएगा लॉगइन आईडी
स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी लोगों की दिक्कतों का समाधान ढूंढ लिया है। विभाग अगले माह अक्तूबर से एक नया पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इस पोर्टल की मदद से मृतक के परिजन ऑनलाइन पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। मोर्चरी में पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को एक लॉगइन आईडी और पासवर्ड जारी कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट ऑनलाइन करने में लगेंगे सात दिन
पोर्टल पर आईडी पासवर्ड डालते ही मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट डाउनलोड हो जाएगी। हालांकि पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड होने में सात दिन का समय लगेगा। इससे परिजनों को थाने-चौकी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बता दें कि इसकी ट्रेनिंग भी देहरादून में कर्मचारियों को दी गई है। इसके लिए अलग-अलग जिलों से फॉरेंसिक कर्मियों को देहरादून भेजा गया था।

अभी तक थी यह व्यवस्था
अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए परिजनों को मोर्चरी, चौकी-थानों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसके बाद दस-दस दिनों तक परिजनों को रिपोर्ट नहीं मिल पाती थी। इसकी वजह से कई बार लोगों मुकदमा और कोर्ट केस में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। ऑनलाइन पोस्टमार्टम रिपोर्ट की व्यवस्था से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

नैनीताल के सीएमओ डॉ.हरीश पंत ने बताया कि पोर्टल पर कैसे चीजों को अपलोड कर उनका संचालन किया जाना है, इसकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था शुरू की गई थी। जल्द ही लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top