Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बाप का कुकर्मी यार, टांडा जंगल में किशोरी से दुष्कर्म कर फरार

– रोते-रोते पुलिस के पास पहुंची 16 साल की पीड़िता, फरार की तलाश में पुलिस

Rape in Tanda forest, DDC : बाप के दोस्त का रिश्तेदार ने नाबालिग किशोरी को ले तो गया नौकरी दिलाने, लेकिन रास्ते में उसकी नियत बदल गई। बाप का दोस्त किशोरी को हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल में खींच ले गया। जबरन उससे दुष्कर्म किया और जब वो मदद के लिये रोई और चीखी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता रोते हुए टांडा बैरियर पर तैनात पुलिस के पास पहुंची तो दुष्कर्म की बात सुन हड़कंप मच गया। आरोपी फरार है और पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है।

नौकरी दिलाने ले गया था घर से
पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दोनों रुद्रपुर के रहने वाले हैं। आरोपी पीड़िता के पिता के दोस्त का रिश्तेदार है। मंगलवार की सुबह आरोपी यह कहकर 16 साल की किशोरी को घर से लेकर निकला कि हल्द्वानी में उसकी नौकरी लगाने जा रहा है। मोटर साइकिल सवार आरोपी सुबह करीब 11 बजे हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल पहुंचा तो अचानक मोटर साइकिल रोक दी।

SSP पहुंचे मौके पर
वह पीड़िता को जंगल में ले गया। जहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता रोने और चीखने लगी तो आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर मोटर साइकिल समेत फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता रोते हुए पास ही स्थित टांडा बैरियर पर तैनात पुलिस के पास पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

रुद्रपुर से भी फरार हुआ आरोपी
आनन-फानन में आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस रुद्रपुर पहुंच गई, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। सीओ नितिन लोहनी का कहना है कि मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है और आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top