Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आंख के ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत, राडार पर शुभानु आई हॉस्पिटल

🟨 परिजनों का हंगामा, कोतवाली घेराव कर डॉक्टर पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग

📝 Death After Eye Surgery, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के शुभानु आई हॉस्पिटल में आंख के ऑपरेशन के बाद एक श्रमिक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर के ग्राम जरसा गांजा, पोस्ट चिल्किया निवासी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई राजपाल को 28 मार्च को पत्थर तोड़ते समय आंख में कंकरी लग गई थी। इसके बाद उन्हें हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव स्थित शुभानु आई हॉस्पिटल में दिखाया गया।

चिकित्सकों ने आंख खराब होने का खतरा बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर की सलाह पर पहली सर्जरी कराई गई, जिसके बाद दवाइयों और जांच का सिलसिला जारी रहा। बाद में डॉक्टरों ने दूसरी सर्जरी की सलाह दी।

बताया गया कि 15 अप्रैल की शाम से रात करीब 9:45 बजे तक ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने मरीज का ब्लड प्रेशर हाई होने की बात कही। हालत बिगड़ने पर मरीज को ठंडी सड़क स्थित एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजपाल की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और कोतवाल विजय मेहता का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने संबंधित डॉक्टर को हिरासत में लेने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस मामले में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों की अनदेखी के चलते लोग निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में तहरीर मिल चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top