Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नगर निगम की मतदाता सूची में नहीं है नाम तो 12 मई तक यहां जुड़वाए

– छह मई से 12 मई तक निगम सभागार में देख सकते हैं मतदाता सूची

Voter list of Municipal Corporation Haldwani, DDC : हल्द्वानी निकाय चुनाव जल्द होने वाले हैं। आपका नगर निगम की मतदाता सूची में नाम है या नहीं यह जानने के लिए आप छह से 12 मई तक नगर निगम सभागार में जाकर अपने वार्ड की मतदाता सूची देख सकते हैं। नाम न होने पर नाम जुड़वा भी सकते हैं। नाम गलत होने पर नाम को संशोधित भी करवा सकते हैं। यह मौका अंतिम है। इसके बाद आपको नगर निगम की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका नहीं मिलेगा।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि छह से 12 मई तक नगर निगम सभागार में नगर निगम हल्द्वानी की मतदाता सूची जारी कर दी है। मतदाता सूची में संशोधन, आपत्ति, नाम जुड़वाया जा सकता है। इसके लिए नगर निगम सभागार तक जाना होगा। यहां अपनी मतदाता सूची देखनी होगी। नाम न होने, गलत होने, आपत्ति का दावा या आवेदन कर सकते हैं।

वाजपेई ने बताया कि यह मौका 12 मई तक ही दिया जाएगा। इसके लिए आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कहा कि कोई भी व्यक्ति सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक नगर निगम सभागार पहुंचकर सूची देख सकता है। नाम न होने पर फार्म भरकर जुड़वा भी सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top