Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड : दरोगा की बेटी का गला रेता, हत्यारा नहर में कूद कर मरा

– हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर मिली 22 वर्षीय युवती की रक्तरंजित लाश

Inspector’s daughter murdered, DDC : देहरादून शहर कोतवाली में तैनात दरोगा की 22 वर्षीय बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। गला रेत कर हत्या करने के बाद युवती के शव को सड़क किनारे फेंक कर संदिग्ध कातिल फरार हो गया। कुछ घंटे बाद उसने भी नहर में कूद कर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर छिद्दरवाला क्षेत्र में तीनपानी पुलिया के पास सोमवार सुबह एक युवती का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। युवती की पहचान 22 वर्षीय आरती डबराल के तौर पर हुई। हत्यारे ने आरती का गला रेत कर हत्या की और शव सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया।

आरती के पिता उत्तराखंड पुलिस में दरोगा शिव प्रसाद डबराल देहरादून शहर कोतवाली में तैनात है। एसएसपी अजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पता लगा है कि युवती की हत्या करने वाले ने भी आत्महत्या कर ली है। ऋषिकेश क्षेत्र में चीला नहर से युवती की हत्या करने वाले का शव बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान शैलेंद्र भट्ट में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top