Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बेटे के सामने बाप के सिर में मारी गोली, पेपर मिल ऑपरेटर के मर्डर से हड़कंप

– घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम, बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Murder of paper mill worker, DDC : उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां काशीपुर स्थित पेपर मिल में काम करने वाले एक ऑपरेटर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

बर्थडे पार्टी के नाम पर घर से ले गया युवक
शांतिनगर निवासी जसवीर सिंह ऊर्फ टोनी (42 वर्ष) पुत्र कुलदीप सिंह बनवारी पेपर मिल में ऑपरेटर का काम करते थे। बीती रविवार की देर रात 10 बजे बनवारी पेपर मिल से काम कर घर लौटे थे। इस बीच करीब साढ़े दस बजे एक युवक उन्हें किसी का जन्मदिन होने की बात कहते हुए बाइक पर बैठाकर साथ ले गया।

मुरादाबाद ले जाते समय हुई मौत
देर रात कुमाऊं कॉलोनी शिव मंदिर के पास जसवीर सिंह घायल अवस्था में कुछ लोगों को मिले। लोगों ने उन्हें इलाज के लिये सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद ले जाते समय जसवीर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इमरान, अमान और फरदीन से हुआ विवाद
शांति नगर, रम्पुरा निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पिता जसवीर सिंह उर्फ टोनी पुत्र कुलदीप सिंह रविवार की रात कॉलोनी के ही नवीन सिंह रावत के साथ बाइक पर घूम रहे थे। इसी बीच उसके जानने वाले मोहल्ला विजयनगर, नई बस्ती निवासी अमान, इमरान, फरदीन के साथ पिता का कुछ विवाद हो गया।

बेटे के सामने पिता को मारी गोली
वह रात करीब 12 बजे गणेश विसर्जन कार्यक्रम से वापस आ रहा था। इसी बीच कचनाल गाजी, पॉपुलर ग्राउंड के पास उसके पिता और नवीन का तीनों के साथ कुछ विवाद हो गया। जब वह आरोपियों को समझाने पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर तमंचा निकालकर उसके पिता के सिर पर गोली मार दी।

गोली लगते ही उसके पिता नीचे गिर गये और तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गये। नवीन पुलिस को लेकर आया और उसके पिता को सरकारी अस्पताल ले गये। जहां से रेफर करने के बाद परिजन घायल को मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top