Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दामाद ने ससुर से किया तगादा, सालों ने आधी रात बोल दिया हमला

– 6 लाख रुपए दबाकर बैठा था ससुर, दामाद के बाद बेटी ने भी किया तगादा तो सालों ने साथियों संग किया हमला

Brother in law beat up brother in law, DDC : दामाद के लाखों रुपए डकार कर बैठे ससुर को तगादा करना नागवार गुजरा। फिर जब बेटी ने भी पैसों के लिए कहा तो आरोपी आपा खो बैठे। सालों ने साथियों के साथ मिलकर बहन की ससुराल पर आधी रात साथियों संग हमला बोल दिया। हमलावरों की संख्या इतनी थी कि पड़ोसी भी खिलाफत की हिम्मत नहीं जुटा सके और पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। बनभूलपुरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौजाजाली जोशी विहार बरेली रोड बनभूलपुरा निवासी आफताब पुत्र मुबारक हुसैन ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले उन्होंने जोशी कालोनी में एक घर अपने ससुर लाइन नंबर 3 आजादनगर बनभूलपुरा निवासी अशफाक पुत्र मोला को बेचा था। इस मकान के बकाया 6 लाख रुपए उन्हें ससुर से लेने थे, लेकिन ससुर टालमोटल कर रहा था। कई बार कहने के बावजूद भी जब ससुर ने पैसे नहीं लौटाए तो आफताब ने अपनी पत्नी महविश से कहा कि तुम अपने पिता से पैसे दिलाओ।

पति के कहने पर महविश ने अपने पिता अशफाक और भाइयों से पैसा वापस करने के लिए कहा, लेकिन यह बात उन्हें नागवार गुजर गई। आरोप है कि 27-2 मार्च की आधी रात करीब ढाई बजे साले सज्जाद और अब्बास ने अपने साथियों अल्माज पुत्र अब्बास, अब्दुल कादिर ने 20-25 लोगों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियार से लैस होकर उनके घर पर हमला बोल दिया।

सालों और उसके साथियों ने आफताब और उसके परिवार को बुरी तरह पीटा, बहन बचाव में आई तो उसे भी मारा। शोर सुनकर इलाके के लोग जमा हुए, लेकिन आरोपियों के हाथ में हथियार देखकर बीच बचाव की हिम्मत नहीं जुटा पाए। किसी तरह आफताब के भाई आरिफ ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top