Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चालक कूद कर भागा, ‘देव’ बनकर खड़ा रहा ‘मालू’

डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक व मौके पर मौजूद एसएसपी मंजूनाथ टिसि।

– शनिवार रात खाई में अगर मालू का पेड़ न होता तो बेहद भयावह होता हादसे का मंजर

Tempo Traveller carrying Delhi tourists falls into ditch, DDC : नैनीताल रोड पर आमपड़ाव के पास शनिवार देर रात दिल्ली के पर्यटकों से भरी टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई। चालक और परिचालक समेत 18 लोगों से भरा ट्रैवलर और भी ज्यादा नीचे जा गिरता, अगर बीच में ‘देव’ बनकर ‘मालू’ का पेड़ (मालू की झील) उसे रोक न लेता। ऐसा अगर न होता तो हादसे का मंजर कहीं और भयावह होता। बावजूद इसके बस में सवार पर्यटक और एक परिचालक की मौत हो गई।

बताया जाता है कि दिल्ली के पर्यटक शनिवार को कैंचीधाम से रामनगर की ओर निकले थे, लेकिन आम पड़ाव में वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद रेस्क्यू में लगे विवेक साह और बस में सवार एक पर्यटक का कहना था कि जब पहाड़ से नीचे उतर रही थी, तब ऊपर की ओर एक ट्रक आ रहा था। ट्रक में माल लोड था। ट्रक चालक ने बस चालक को रुकने के लिए डिपर दिया, लेकिन रुकने के बजाय बस चालक ने उल्टा ट्रक चालक को डिपर दे दिया। नियमत: बस चालक को रुक कर ऊपर जा रहे ट्रक को रास्ता देना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और मोड़ पर ट्रक को क्रॉस करते वक्त बस खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से पहले ही बस चला रहा चालक कूद गया और बस खाई में गिर गई।

गनीमत सिर्फ इतनी रही कि बस खाई में खड़े मालू के पेड़ से हवा में अटक गई। हालांकि इस हादसे में बदरपुर दिल्ली निवासी कारोबारी गौरव बंसल (26 वर्ष) और बस के परिचालक सोनू कुमार (32 वर्ष) निवासी बरहेन गांव थाना महम जिला रोहतक हरियाणा की मौत हो गई। घायलों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हम कुल 16 लोग दिल्ली से कैंची धाम मंदिर दर्शन करने आए थे। वापस दिल्ली लौटते समय टेंपो ट्रैवलर खराब हो गया तो ज्योलिकोट से दूसरी टेंपो ट्रैवलर बुक की।

इस ट्रैवलर में एक ड्राइवर तथा एक हेल्पर था। ड्राइवर बहुत तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था। रात करीब सवा 11 बजे आमपड़ाव के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। ड्राइवर मौके से भाग गया। हालांकि यह भी चर्चा है कि ट्रैवलर का चालक नशे में था। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पूरी टीम रात को ही उपचार में जुटी रही। दो लोग मृत आए थे और बाकी का उपचार किया गया। राहत की बात है कि बाकी लोगों को मामूली चोट आई थी। केवल एक घायल के हाथ में फ्रैक्चर था। सभी घायलों को उपचार के बाद सुबह के समय रवाना कर दिया गया।

अपने साथी की तलाश तक घटना स्थल पर रहा ड्राइवर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस से नियंत्रण खोते ही बस चालक बस से कूद गया, लेकिन वह भागा नहीं। जब लोग रेस्क्यू कर रहे थे तब चालक भी अपने परिचालक साथी सोनू को तलाशने के लिए खाई में उतरा, लेकिन वह बस में नहीं मिला। बस कुछ दूर उसका बरामद हुआ। उसकी गर्दन लगभग अलग हो चुकी थी। उसकी जेब में पड़ा मोबाइल बज रहा था और फोन उसके घर से आया था। चालक ने यहां तक कहा कि वह उसके घरवालों से क्या कहेगा। इसी के बाद वह मौके से फरार हो गया।

एंबुलेंस नहीं पहुंची तो घायलों को ले गए डायल 112 में
बताया जाता है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को खाई से बाहर निकाल लिया था। ट्रैवलर में सवार लोग एंबुलेंस के न पहुंचने से नाराज था। ट्रैवलर में बच्चे भी थे और वह चोट लगने के कारण रो रहे थे। जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस ने अपने वाहन डायल 112 से घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया। एंबुलेंस देर से पहुंची और वह अधूरे संसाधानों के साथ। एंबुलेंस में जो स्ट्रेचर था, उसमें घायल को बांधने के लिए सेफ्टी बेल्ट तक नहीं थी। इस सेफ्टी बेल्ट से बांध कर किसी घायल को खाई से बाहर निकाला जाता है, ताकि रेस्क्यू के वक्त वह स्ट्रेचर गिरे नहीं।

इनसेट
ये लोग थे टेंपो ट्रैवलर में सवार

1- अंशिका उम्र 21 वर्ष पुत्री अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

2- सोनिया उम्र 32 वर्ष पत्नी अजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

3- सुशांत उम्र 8 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

4- दिशा उम्र 5 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

5- निकिता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

6- श्वेता उम्र 25 वर्ष पत्नी विजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

7- पूर्वा उम्र 8 माह निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

8- यशी उम्र 2 वर्ष पुत्री अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

9- अजय अग्रवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

10- अनु अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

11- शिल्पी अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

12- हेमंत अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

13- श्रुति अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी हेमंत अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

14- वंश अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

15- विजय अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top