Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बनभूलपुरा में बाल विवाह, 4 माह की गर्भवती हुई किशोरी

– आरोपी युवक की मां का तहरीर देना बेटे को भारी पड़ा, लड़की के माता-पिता पर भी मुकदमा

Child marriage in Banbhulpura, DDC : नैनीताल जिले के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एक किशोरी क़ी शादी करा दी गईं। किशोरी अब चार माह क़ी गर्भवती है। किशोरी के मां-बाप पर पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 का केस दर्ज किया है। शादी करने वाले युवक पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक का यहीं की एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग का मामला था।इसबींच किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि किशोरी के घर में इस बात का पता चलने पर उन्होंने 20 वर्षीय युवक से उसकी जबरदस्ती शादी करा दी।

इसके बाद युवक की मां ने पुलिस को किशोरी के मां-बाप के खिलाफ तहरीर देकर जबरदस्ती शादी का आरोप लगाया। इसकी जांच अपर उप निरीक्षक हेमंत प्रसाद को सौंपी गई। जब एएसआई ने जांच की तो किशोरी की उम्र 16 वर्ष नौ माह की निकली।

जांच में नाबालिग चार माह की गर्भवती भी पायी गई। इसमें वादी एएसआई हेमंत की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के मां-बाप के खिलाफ बाल विवाह का मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि आरोपी युवक पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो व किशोरी के मां-बाप पर बाल विवाह करने का मुकदमा दर्ज किया है। युवक पुलिस की हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top