Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मध्यप्रदेश से पहुंचे सगे भाइयों ने हल्द्वानी में खाया जहर

– भद्यूनी रोड के जंगल में दोनों भाइयों ने एक साथ गटका सल्फास, बड़े भाई की मौत

Brothers from Madhya Pradesh consumed poison, DDC : मध्यप्रदेश में रहने वाले सगे भाइयों ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी आकर जहर खा लिया। जान देने के लिए दोनों भद्यूनी रोड के जंगल में पहुंचे। गंभीर हालत में पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां महज 22 वर्षीय बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि छोटे भाई की हालत नाजुक है। काठगोदाम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह काठगोदाम पुलिस को सूचना मिली कि भद्यूनी रोड के जंगल में बने जल संस्थान के ट्यूबवेल के पास दो युवकों ने जहर खा लिया है। ट्यूबवेल कर्मी की सूचना पर आनन-फानन में मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जंगल से दोनों युवकों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर दोनों की शिनाख्त रीवा मध्यप्रदेश निवासी 22 वर्षीय शिवेश मिश्रा और 21 वर्षीय बृजेश मिश्रा के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों सगे भाई हैं और घटना स्थल से सल्फास का रैपर मिला है।

घटना में बड़े भाई शिवेश की मौत हो गई है। जबकि गंभीर अवस्था में बृजेश को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह शुक्रवार तक शहर पहुंचेंगे, जिसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, शव को मॉर्चरी में रख दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top