Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

मोटर मकैनिक ने चुन्नी से गला घोंट कर मार डाली दूसरी बीवी

– आधी रात कहासुनी के बाद घटना को अंजाम देकर फरार हुआ हत्यारा पति

Wife strangled in Lalkuan, DDC : नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित बिंदुखत्ता में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आधी रात कहासुनी के बाद मोटर मकैनिक पत्नी ने चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। मोटर मकैनिक और मृतका की यह दूसरी शादी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारोपी पति की तलाश शुरू कर दी।

रावतनगर द्वितीय बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी गोविंद मेहता पेशे से मोटर मकैनिक है। गोविंद की नगला और गोलगेट के बीच हाईवे किनारे दुकान है। रावतनगर में गोविंद अपनी दूसरी पत्नी 38 वर्षीय ललिता के साथ रहता है। गोविंद की यह दूसरी शादी है। पहली शादी से उसके दो बेटे हैं। जबकि ललिता का भी यह दूसरा विवाह है और उसकी पहली शादी से एक बेटी है।

गोविंद का पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह हुआ था। बताया जाता है कि सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि आवेश में आकर गोविंद ने चुन्नी से ललिता का गला कस दिया। उसने तब तक गला चुन्नी से कसे रखा, जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए।

घटना की सूचना पर सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल डीआर वर्मा, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जमा किए। पुलिस ने ललिता के मौत की खबर उसके मायके कपकोट बागेश्वर पहुंचा दी है। फिलहाल, शव को मॉर्चरी में रखा दिया गया है। सीओ नितिन लोहनी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके पकड़ में आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top