Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

गौला नदी के अस्थाई मार्ग से नही गुजरेंगे चार पहिया वाहन

– मार्ग खुलने के पहले ही दिन धड़ाम हुई व्यवस्था को देखते हुए लिया फैसला

Temporary route of Gaula river, DDC : 17 दिन में जैसे-तैसे गौला नदी में बनकर तैयार हुए अस्थाई मार्ग पर व्यवस्था पहले दिन ही धड़ाम हो गई। मंगलवार को नदी में भीषण जाम लग गया और एक स्कूटी सवार हादसे का शिकार हो गई। जिसे देखते हुए फैसला लिया गया है कि गौला नदी के अस्थाई मार्ग से सिर्फ दो पहिया वाहन ही गुजरेंगे। चार पहिया वाहनों को काठगोदाम से ही हल्द्वानी आना जाना होगा।

13 सिंतम्बर से बंद है पुल पर आवाजाही
हल्द्वानी-चोरगलिया रोड पर गौलापुल की एप्रोच सड़क बह जाने से 13 सितंबर से पुल से आवाजाही बंद है। 18वें दिन प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद गौला नदी से अस्थाई मार्ग तो बना दिया, लेकिन अब लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। रास्ता खुलने के पहले ही नदी में भीषण जाम लग गया और इसकी वजह थी गौला से जंगल को जोड़ने वाला बेहद संकरा, खड़ा और पथरीला रास्ता। इस पथरीले रास्ते पर एक स्कूटी सवार युवती गिर गई।

सिंगल लेन पर चल रहा टू लेन ट्रैफिक
दरअसल, नदी से जंगल को जोड़ने वाले जिस रास्ते का इस्तेमाल आम आवाजाही के लिए किया जा रहा है, उस रास्ते पर खनन वाहन (डंपर) चलते हैं। वन विभाग के बनाए इस रास्ते पर सिर्फ इतनी ही जगह है कि एक बार में सिर्फ एक ही डंपर गुजर सके। हालांकि अब इस सिंगल लेन कच्चे और पथरीले मार्ग का इस्तेमाल दो तरफा यातायात के लिए किया जा रहा है।

आधा घंटा जाम में फंसे रहे लोग
30 सितंबर की रात इसका ट्रायल हुआ और एक अक्टूबर से इसे आमजन (हल्के वाहन) के लिए खोल दिया। मंगलवार को आलम यह हुआ कि 17 दिन बाद जब यह रास्ता खुला तो दो और चार पहिया वाहनों के साथ लोडर, ऑटो और ई रिक्शा की भीड़ गई। क्योंकि अभी तक गौलापार से हल्द्वानी आने-जाने के लिए लोगों को दो गुना रास्ता तय करना पड़ रहा था। मंगलवार को बड़ी संख्या में आवाजाही शुरू हो गई। सिंगल लेन मार्ग होने की वजह से यहां जाम लगा गया। लोग आधा घंटे जान जोखिम में डाल कर यहां फंसे रहे। जिसके बाद मौके पर बनभूलपुरा थाने की पुलिस पहुंची और यातायात सामान्य कराया।

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि यातायात सामान्य रखने के लिए मौके पर पुलिस तैनात की जाएगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार से चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगाई जा रही है। नदी के अस्थाई मार्ग से अब दो पहिया वाहन सवारों को ही जाने की अनुमति होगी। नदी के दोनों ओर पुलिस तैनात होगी। चार पहिया वाहन सवारों को काठगोदाम से आना जाना होगा। शाम 7 बजे से रास्ता बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top