Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नैनीताल दुग्ध संघ के फरार अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी

– एक महिला से दुष्कर्म और उसकी 12 साल की बेटी से है छेड़छाड़ का आरोप, अग्रिम जमानत याचिका हो चुकी है खारिज

NBW issued against Mukesh Bora, DDC : नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा फरार हो गया। पुलिस दबिश दे रही है और इसबीच कोर्ट ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया है। मुकेश बोरा पर उसी की सहकर्मी महिला से दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप है। लालकुआं कोतवाली में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

कच्ची नौकरी पक्की कराने के नाम किया दुष्कर्म
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र निवासी विधवा ने इसी माह एक सितंबर को लालकुआं पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि मुकेश बोरा उसकी कच्ची नौकरी को पक्का करने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। मुकेश बोरा ने महिला को काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस जब होटल में जांच करने पहुंची तो मुकेश बोरा और महिला का एंट्री रजिस्टर में दर्ज पाया गया।

दुष्कर्म पीड़िता की बेटी ने भी दोहराए मां के आरोप
जिसके बाद महिला के 164 के बयान दर्ज कराए गए। बयान में महिला अपने साथ ही घटना के साथ यह भी बताया कि मुकेश बोरा की उसकी 12 साल की बेटी पर बुरी नजर थी। जिसके बाद नाबालिग के भी 164 के बयान दर्ज किए गए। जब नाबालिग ने मां के लगाए आरोपों को दोहराया तो मुकेश पर पॉक्सो भी लगा दी गई।

पुलिस की हीलाहवाली से फरार हुआ मुकेश बोरा
इससे पहले ही मुकेश ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी लगाई, लेकिन अर्जी यह कहते हुए न्यायालय ने खारिज कर दी कि पॉक्सो एक्ट में अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। जिसके बाद मुकेश बोरा फरार हो गया और इसबीच पुलिस ने भी उसे पकड़ने की जहमत नहीं उठाई।

पुलिस की दो टीमें कर रही हैं मुकेश की तलाश
इधर, फरारी की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दो टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सोमवार को इस मामले में न्यायालय ने मुकेश बोरा के खिलाफ (एनबीडब्ल्यू) यानी गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। लालकुआं सीओ का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। टीमें मुकेश बोरा की तलाश में हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top