Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

महिला को 25 दिन तक ठगते रहे ठग, थोड़े-थोड़े कर ऐंठे साढ़े 12 लाख रुपये

हल्द्वानी में ऑन लाइन ठगी।

– इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देखकर किया क्लिक, शेयर मार्केट ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे के लालच में फंसी

Online Fraud, DDC : कम समय में ज्यादा कमाई के लालच ने हल्द्वानी की एक महिला को कंगाल बना दिया। इंस्टाग्राम पर पार्ट जॉब का विज्ञापन देख महिला ठगों के चंगुल में फंसी। ठग शेयर मार्केट ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिखा कर उसे 25 दिन तक ठगते रहे और महिला ने साढ़े 12 लाख से अधिक रुपये गंवा दिए। मुखानी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम से टेलीग्राम ग्रुप तक ले गए ठग
महादेव कॉलोनी फेज- वन मुखानी निवासी महिला ने इस मामले की शिकायत साइबर थाना रुद्रपुर में की थी। जहां से जांच मुखानी थाने को ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने लिखा, 23 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देख उन्होंने क्लिक कर दिया था। कुछ देर व्हाट्सएप पर एक लिंक आया, जिसके जरिये वह टेलीग्राम ग्रुप पर जुड़ गई।

भरोसा जीतने के लिए ठगों ने दिया मुनाफा
टेलीग्राम पर महिला को शेयर मार्केट ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का सब्जबाग दिखाया गया। भरोसा जीतने के लिए शुरू में उसे मुनाफा दिया भी गया। फिर महिला को एक दूसरे एकाउंट में जोड़ दिया गया। महिला ने खाते से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन हुए नहीं। उन्हें बताया गया कि आपके द्वारा गलत जानकारी देने की वजह से ट्रांजेक्शन पर रोक लगाई गई है।

फंसी रकम निकालने के लिए डालती रही पैसे
इसके बाद शुरू हुआ ठगी का सिलसिला। फंसी रकम निकालने के लिए ठग महिला से खाते में पैसे डलवाते रहे। 24 जुलाई से 18 अगस्त तक 25 दिन में महिला ने 12,61,630 रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top