Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कोर्ट में खुली नैनीताल पुलिस की कारस्तानी, जिसे तस्कर बनाया वो तीसरी बार भी हुआ बरी

– पहली बार सील में लगा दी थी एसडीएम की मुहर, अबकी बगैर दस्तखत पेश किया माल

Smuggler acquitted for the third time, DDC : सरकारी कागज का पेट भरने और अपनी पीठ थपथपाने के लिए पुलिस ने एक बेकसूर को शराब तस्कर बना डाला। नैनीताल की चोरगलिया पुलिस ने ऐसा एक नही कई बार किया और हर बार पुलिस अपने ही बनाए फर्जी जाल में फंस गई। ये तीसरा मौका है जब कोर्ट ने आरोपी को बरी किया है।

मामले में आरोपी बसंतपुर चोरगलिया नैनीताल निवासी सोनू राम पुत्र गोपाल राम की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजन सिंह मेहरा ने बताया कि चोरगलिया पुलिस ने सोनू को 29 सितम्बर 2020 को रामबाग से अंदर जंगल मे बने नलकूप से गिरफ्तार किया था और सोनू के पास से 30 पाउच कच्ची शराब की बरामदगी दिखाई थी।

शराब बरामदगी का नमूना भी लिया लेकिन कोर्ट में पेभ नही किया। जो नमूना दिखाया गया, उसमे  बरामद करने वाले के हस्ताक्षर ही नही है। जिस पर द्वितीय अपर सिविल जज अलका ने आरोपी को बरी कर दिया।

अधिवक्ता राजन सिंह मेहरा ने बताया था कि पूर्व में भी चोरगलिया पुलिस ने सोनू को ऐसे ही मामले में गिरफ्तार किया था और तब पुलिस ने बजाय अपनी बरामद माल पर एसडीएम की मुहर लगा दी थी, जो नियम विरुद्ध था। पुलिस सोनू के साथ ऐसा तीन बार कर चुकी है और हर बार सोनू को कोर्ट ने बरी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top