Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

मां का हाथ छुड़ाकर दौड़ा बच्चा, ई-रिक्शा से टकराकर मरा

. खरीदारी करने गई मां के साथ गया था बाजार, चालक ई-रिक्शा समेत फरार

Child dies due to e-rickshaw, DDC : बाजार गई मां के साथ गया पांच साल का बच्चा ई-रिक्शा की चपेट में आ गया। घटना में बुरी तरह घायल बच्चे की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ई-रिक्शा समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।

शिवधाम कालोनी छड़ायल सुयाल निवासी प्रकाश पांडे यहां अपनी पत्नी व पांच साल के बेटे रुद्राक्ष के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि हर शुक्रवार को प्रकाश के घर के बाद शुक्र बाजार लगती है। बीते शुक्रवार की शाम उनकी पत्नी रुद्राक्ष के साथ खरीदारी करने शुक्र बाजार गई थी। खरीदारी करने के बाद अचानक रुद्राक्ष ने अपनी मां का हाथ छोड़ दिया और अकेले सड़क पार करने लगा। इसी बीच ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना में बुरी तरह घायल रुद्राक्ष को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले ई-रिक्शा को सीसीटीवी की मदद से ट्रेस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top