Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, माणा एवलांच में 57 लोग दफन, 24 अब भी लापता

– उत्तराखंड में 24 घंटे से जारी भारी बर्फबारी के बीच चमोली के माणा गांव में ग्लेशियन टूटने से बीआरओ के मजदूर फंसे

Uttarakhand Mana Avalanche, DDC : उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से भारी बर्फबारी के बीच चमोली के माणा गांव में ग्लेशियर टूट गया। इस भयंकर एवलांच में वहां काम कर रहे BRO के 57 मजदूर कई फिट बर्फ के नीचे दब गए। 33 को तो किसी सूरत निकाल लिया, लेकिन 24 का अब तक पता नही। बर्फबारी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। राहत बचाव कार्य में एयरफोर्स की मदद भी मांगी गई है।

माणा में बर्फ में दफन मजदूर को निकाल कर ले जाते जवान।
माणा में बर्फ में दफन मजदूर को निकाल कर ले जाते जवान।

रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां
माणा में भारी बर्फबारी के बीच राहत-बचाव कार्य जारी है। बचाव दल लगातार मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन रात और बर्फबारी के कारण मुश्किलें बनी हुई हैं। इसके बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन बिना रुके जारी है।

माणा में बर्फ में दफन मजदूर को निकाल कर ले जाते जवान।
माणा में बर्फ में दफन मजदूर को निकाल कर ले जाते जवान।

अब तक 33 मजदूर निकाले गए 
अब तक 33 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 24 अब भी फंसे हैं। SDRF, NDRF, जिला प्रशासन, ITBP और बीआरओ की टीमें मौके पर हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है।

माणा में बर्फ में दफन मजदूर को निकाल कर ले जाते जवान।
माणा में बर्फ में दफन मजदूर को निकाल कर ले जाते जवान।

रेस्क्यू ऑपरेशन की कठिनाइयां
चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ है।

माणा में बर्फ में दफन मजदूर को निकाल कर ले जाते जवान।
माणा में बर्फ में दफन मजदूर को निकाल कर ले जाते जवान।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट
IMD ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

ग्लेशियर टूटने से मजदूर फंसे 
माणा गांव में बीआरओ का काम चल रहा था। शुक्रवार को ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दब गए। इनमें से 33 को बचा लिया गया है।

कंटेनर में सो रहे थे मजदूर 
मजदूर कंटेनर में सो रहे थे, तभी हिमस्खलन हुआ। मजदूरों के 8-10 फीट बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका है। SDRF की टीमें हवाई मार्ग से भेजी गई हैं, लेकिन 30 किमी सड़क पर बर्फ जमा होने से पहुंचना कठिन है।

मुख्यमंत्री की निगरानी 
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली डीएम से बातचीत कर जरूरी निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग की जानकारी
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि शाम 5 बजे तक 32 मजदूरों को बचा लिया गया था, जबकि बाकी 25 को निकालने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top