Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सड़क पर गुंडागर्दी, डंडे लेकर दौड़ते गुंडों का वीडियो वायरल

– नैनीताल रोड पर पर्यटकों की चलती कार पर बरसाए डंडे, ज्योलिकोट से शुरू हुआ विवाद

Video of hooliganism in Haldwani goes viral, DDC : बाइक सवार गुंडों ने रविवार रात नैनीताल रोड पर जमकर गुंडई की। बाइक से उतर सड़क पर पैदल दौड़ लगाते गुंडों ने कार पर डंडे बरसाए। पर्यटक जान बचाने के लिए भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के सामने रुके तो आरोपी फिल्मी अंदाज में बाइक पर दौड़ लगाते हुए सवार हुआ और फरार हो गया। पूरा विवाद ज्योलिकोट से शुरू हुआ था। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक कार सवार कुछ दोस्त रामपुर उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने आए थे। पर्यटक ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह कार से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। ज्योलिकोट में उसकी कार एक बाइक से टकरा गई। यहां माफी मांगने पर मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ दूर बाद बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल के पीछे दौड़ती दिखाई दी।

रानीबाग पहुंचने तक युवकों ने कार पर हमला शुरू कर दिया। टेढ़ी पुलिया पर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई, लेकिन मामला और बिगड़ गया। कार सवार आगे बढ़े तो मोटर साइकिल सवारों ने फिर पीछा शुरू कर दिया। नैनीताल रोड पर यातायात धीमा हुआ तो मोटर साइकिल सवारों में एक नीचे उतरा और कार के पीछे दौड़ लगाते हुए कार पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। जिससे कार का शीशा टूट गया। पर्यटकों ने बचने के लिए भोटिया पड़ाव चौकी पर गाड़ी रोक दी।

यह देख आरोप फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें युवक चलती मोटर साइकिल से उतरता और फिर भागता दिखाई दे रहा है। क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि सरकारी कैमरों के साथ साथ निजी प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक राहगीर ने बनाया घटना का वीडियो हुआ वायरल
नैनीताल रोड पर हल्द्वानी में जब यह घटना हो रही थी तो सड़क वाहनों से भरी हुई थी। इन्हीं वाहन सवारों में से एक घटना का वीडियो बना लिया और यह वायरल हो गया। आरोपियों की मोटर साइकिल में पीछे नंबर प्लेट नहीं थी और वीडियो में उनके चेहरे भी साफ नहीं हैं। पुलिस ने जो सीसीटीवी खंगाले हैं, उनमें भी आरोपियों की चेहरा साफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top