Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

जिला गाजियाबाद के चोर ने हल्द्वानी में खंगाला श्री बालाजी मोर्ट्स शोरूम

चोरी की स्कूटी के साथ हल्द्वानी में पकड़ा गया गाजियाबाद का चोर हिमांशु।

. पहले शोरूम में ही करता था काम, घोटाले में गया था निकाला, निकाले जाने से पहले बनवाई नकली चाबी

Theft at Shri Balaji Motors, DDC : वेब सीरीज जिला गाजियाबाद ने खूब शोहरत बटोरी और उसी जिले के शातिर चोर ने शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया। वाहनों के जिस शोरूम से उसे घोटाले के आरोप में निकाला गया, उसी शोरूम में उसने सेंध लगानी शुरू की। हालांकि ज्यादा दिन तक वह इस खेल को खेल नहीं पाया। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ और महज 24 घंटे के भीतर टीपीनगर चौकी पुलिस ने जिला गाजियाबाद के शातिर को धर दबोचा।

गल्ला मंडी रुद्रपुर निवासी राजेश बंसल का टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रामपुर रोड पर श्री बालाजी मोटर्स के नाम से शोरूम है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 12 दिसंबर को शोरूम के स्टॉक का मिलान किया। जिसके बाद पता लगा कि शोरूम से तीन स्कूटी और ऑटो पार्ट्स गायब थे। सीसीटीवी चेक किए तो एक नकाबपोश घटना को अंजाम देता दिखा। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कराया।

टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार टीम के साथ शातिर की तलाश में जुटे। सामने आया कि घटना को अंजाम देने वाला हिमांशु पुत्र विनोद है, मूलरूप से नंदग्राम जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में जेके पुरम हल्द्वानी में रह रहा है। हिमांशु कुछ समय पहले तक राजेश के शोरूम में ही काम करता था, लेकिन काम के दौरान उसने शोरूम में घोटाले किए और जब घोटाला खुला तो राजेश ने उसे नौकरी से निकाल दिया।

हालांकि नौकरी छोड़ने से पहले उसने शोरूम की नकली चाबी बनवा ली और श्री बालाजी मोर्ट्स के पास खुले एक और शोरूम में काम करने लगा। इस दौरान वह नकली चाबी से श्री बालाजी मोर्ट्स का ताला खोलता रहा और स्कूटियों के साथ ऑटो पार्ट्स की चोरी करता रहा।

सारी जानकारी जुटने के बाद पुलिस सीसीटीवी की मदद से 14 दिसंबर को हिमांशु तक पहुंच गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई तीनो स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि महज 23 साल का हिमांशु आठवीं तक पढ़ा है। राजेश के शोरूम में काम करने के दौरान वह एक तरह से शोरूम का मैनेजर बन बैठा था। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, कांस्टेबल अनिल टम्टा व युगल मिश्रा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top