Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पड़ी भारी, बुजुर्ग के खाते से उड़े दो लाख

डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से साइबर फ्रॉड।

– हेल्थ चेकअप के लिए ऑनलाइन बुकिंग करते समय साइबर ठगों के झांसे में आए, अस्पताल कर्मी बनकर कॉल की और हासिल कर ली आधार व बैंक संबंधी जानकारी

Online Doctor Appointment Scam, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। अस्पताल के कर्मचारी बनकर फोन करने वाले साइबर ठग ने विश्वास में लेकर उनकी निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपियों ने उनके खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला निवासी बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने 19 जून को शहर के एक निजी स्वास्थ्य क्लिनिक में हेल्थ चेकअप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। बुकिंग के कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को अस्पताल से जुड़ा कर्मचारी बताया। उसने अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पूरी करने का हवाला देते हुए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी मांग ली।

जानकारी मिलते ही साइबर ठगों ने पहले खाते से एक-एक रुपये की दो ट्रांजैक्शन कर बैंकिंग विवरण की पुष्टि की। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में करीब दो लाख रुपये खाते से निकाल लिए। रकम कटने का संदेश मिलने पर बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि साइबर ठगी के इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बैंकिंग लेनदेन और मोबाइल नंबरों का विवरण जुटाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा न करें।

साइबर ठगी से ऐसे बचें
– अस्पताल या किसी भी संस्था के नाम से आए फोन की पहले पुष्टि करें।
– ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी, एटीएम या आधार संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
– ऑनलाइन भुगतान या बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के माध्यम से करें।
– ठगी का संदेह होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top