Breaking News
हल्द्वानी कोतवाली में युवक को घेर कर पीटते अधिवक्ता।
रात का बदला सुबह लिया, कोतवाली में वकीलों ने युवक को गिरा-गिराकर धुना
हल्द्वानी में हनीट्रैप में फंसे व्यवसायी ने करोड़ों रुपए गंवाए।
हनीट्रैप में फंसाकर सात करोड़ ऐंठे, कारोबारी का घर-खेत और क्रेशर तक बिक गया
हल्द्वानी में छह साल की छात्रा से दस साल के छात्र ने की छेड़छाड़।
छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत, पांचवीं के छात्र पर पॉक्सो केस
गौला बाईपास पर स्कॉर्पियों की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत।
कैंचीधाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो ने ठेकेदार को कुचला, मौके पर मौत
विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जौलजीबी मेले में बवाल पहुंचा कोतवाली, विधायक हरीश धामी समेत छह पर FIR
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत

प्रेमिका संग मिला पति, पत्नी ने बच्चों संग मिलकर धुना

हल्द्वानी में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा।

– पत्नी की नजरों से दूर प्रेमिका को रखा था किराए के घर में, पति के करतूत की लगी भनक तो बच्चों संग मारा छापा

Wife Catches Husband with Alleged Girlfriend, DDC : पत्नी और दो बच्चों के रहते पति को एक और महिला से मोहब्बत हो गई। उसने प्रेमिका को पत्नी की नजरों से दूर एक किराए के घर में रखा था, लेकिन उसका भांडा फूट गया। पत्नी ने अपने दो बच्चों संग पति की प्रेमिका के घर छापा मार दिया। दोनों रंगेहाथ पकड़े गए, जिसके बाद पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर दोनों को धुन डाला। मामला मुखानी थाना पहुंचा, जहां दोनों की काउंसिलिंग कराई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, महिला को संदेह था कि उसका पति काफी समय से दूसरी महिला के संपर्क में है। बुधवार को कथित तौर पर पति के एक मकान में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।

थाने में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। पुलिस ने प्राथमिक स्तर पर मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए समझाया और भविष्य में विवाद न बढ़े, इसके लिए काउंसिलिंग कराने की प्रक्रिया शुरू की। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। आपसी सहमति से तत्काल विवाद शांत करा दिया गया है। आवश्यकतानुसार आगे भी काउंसिलिंग कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top