Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

हल्द्वानी में पति को इतना पीटा कि पीटते-पीटते फ्राईपिन हुआ टेढ़ा

हल्द्वानी की मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में पत्नी ने पति को फ्राईपिन से पीटा।

– मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में लगा मजमा, सब्जी खरीदने को लेकर हुआ विवाद सोशल मीडिया में वायरल

Wife Thrashes Husband With Frying Pan in Busy Vegetable Market, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में सोमवार शाम जो हुआ, उसने मंडी में तमाशबीनों का मजमा लगा दिया। यहां किसी बात को लेकर एक दंपति के बीच विवाद हो गया। पत्नी बुरी तरह तमतमा गई। उसके हाथ एक फ्राईपिन लग गया। इस फ्राईपिन से बीच बाजार उसने अपने पति को तब तक पीटा, जब तक फ्राईपिन पीटते-पीटते टेढ़ा नहीं हो गया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब पांच बजे एक दंपति सब्जी खरीदने के लिए मंगलपड़ाव सब्जी मंडी पहुंचे थे। आलू, प्याज, मिर्च और टमाटर खरीदने के बाद यह दंपति सब्जी के एक और ठेले पर पहुंचा। बताते हैं कि इस ठेले पर मौजूद एक सब्जी पत्नी की पसंद की थी, लेकिन पति को यह नापसंद थी। इसी सब्जी पत्नी खरीदना चाहती थी, लेकिन पति उसे मना कर रहा था।

इसी पसंद और नापसंद से शुरू हुई बहस बढ़ती गई और दंपति की आवाज इतनी ऊंची हो गई कि लोग खड़े होकर उनके बीच हो रही तीखी तकरार सुनने लगे। लोगों की नजर का ख्याल न तो पति को रहा और पत्नी को। इस दरम्यान पत्नी अपना आपा खो बैठी। उसने पास ही दुकान में रखा फ्राईपिन हाथ में उठा लिया और पति पर हमला कर दिया।

फ्राईपिन से उसने पति पर इतने वार किए कि फ्राईपिन टेढ़ा हो गया, लेकिन पत्नी का गुस्सा कम नहीं हुआ। विवाद बढ़ता स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। मंगलपड़ाव पुलिस का कहना है कि उनके पास इस तरह का मामला नहीं पहुंचा। हालांकि कही-सुनी तक उन्हें जरूर सुनने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top